
मां बनने के बाद भी एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का अंदाज बिल्कुल बदला नहीं है। हसीना ने राहा कपूर को जन्म देने के बाद कुछ महीनों में ही अपना वेट लॉस करके पहले जैसा फिट फिगर पा लिया है। हाल ही में उन्हें वरुण धवन के साथ एक इवेंट में स्पॉट किया गया। जहां वह मिनी ड्रेस में बहुत ही प्रिटी नजर आईं। इस लुक में उन्होंने फ्लोरल को-आर्ड सेट पहना हुआ था, जिसमें स्कर्ट और निटेड कार्डिगन नजर आ रहा था। फैंस को उनका लुक बेहद पसंद आ रहा है, जिसे आप भी अपने वॉर्डरोब में ऐड कर सकती हैं। आप आलिया से इंस्पिरेशन ले सकती हैं कि कैसे वह बेटी को जन्म देने के कुछ महीनों बाद ही काम पर फिट होकर लौट आई हैं। (फोटोज साभार – इंस्टाग्राम @aliaabhatt, योगेन शाह)
हाल ही में आलिया को ब्यूटीफुल ड्रेस में पैपराजी के कैमरे में कैद कर लिया गया। जहां वह वरुण धवन के साथ बहुत ही क्यूट लुक में नजर आईं। उन्होंने एक इवेंट के लिए जिन आउटफिट्स को चुना था, वो एक तरह का को-आर्ड सेट था। इस अटायर को उन्होंने फैशन हाउस Oscar de la Renta से पिक किया था। जिस पर रिफ्रेशिंग फ्लोरल प्रिंट्स बने नजर आ रहे थे।
आलिया ने जिस कार्डिगन को पहना था, उसमें V नेकलाइन के साथ फुल स्लीव्स दी गई थीं। इस स्काई ब्लू कलर के कार्डिगन पर ग्रीन और बेबी पिंक कलर के फ्लोरल प्रिंट्स बहुत ही सुंदर लग रहे थे। हसीना ने इस लूज सिल्हूट के ऊपर के दो बटन्स को बंद कर रखा था, जो उनकी कर्व्स को थोड़ा शेप देता दिखाई दे रहा था।
हसीना ने अपने इस लॉन्ग कार्डिगन के साथ मैचिंग की मिनी स्कर्ट पहनी थी और अंदर क्रॉप टॉप पहना था। इस हाई-राइज वेस्टलाइन वाली स्कर्ट पर ग्रीन, वाइट और पिंक कलर के फ्लोरल पैटर्न्स के प्रिंट्स बने नजर आ रहे थे, जिसमें वह अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं। आलिया के ये कपड़े उन्हें क्यूट सी बच्ची का लुक दे रहे थे, जो उनके फोटोशूट को भी शानदार बना रहा था।
अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए राहा कपूर की मम्मी आलिया ने गोल्डन ब्रेसलेट्स, स्टेटमेंट रिंग और ट्रांसपेरेंट हाई हील्स पहनी थीं। मेकअप के लिए न्यूड पिंक लिप शेड, मस्कारा, सटल पिंक ब्लश, शार्प कॉन्टोर के साथ बालों को वेव्स में खुला छोड़ा था। वरुण के लुक की बात करें, तो वह ऑरेंज कलर की टी-शर्ट के साथ ब्राउन जैकेट और ब्लू डेनिम जींस के साथ बूट्स में स्मार्ट लग रहे थे।
Home / Entertainment / Bollywood / आलिया भट्ट लगी क्यूट सी बच्ची, मां बनने के बाद ऐसा लुक जीत रहा सबका दिल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website