Thursday , August 20 2026 11:05 PM
Home / Sports / पाकिस्तान टीम में पहली बार शामिल हुआ सिख क्रिकेटर, रचा इतिहास

पाकिस्तान टीम में पहली बार शामिल हुआ सिख क्रिकेटर, रचा इतिहास

6
एक सिख ने पाकिस्तान की अंडर-19 टीम में शामिल होकर नया इतिहास रच दिया है। पाकिस्तान के ननकाणां साहिब में जन्में सिख खिलाड़ी महेंद्र पाल सिंह को पाकिस्तान क्रिक्रेट बोर्ड ने अंडर 19 टीम में शामिल किया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी सिख खिलाड़ी को पाकिस्तान टीम में शामिल किया गया हो। वह लंबे समय से ननकाणां साहिव की सिख क्रिक्रेट टीम खालसा इलैवन में खेल रहा है और टीम का कप्तान भी है।

महेंद्र पाल ने पाकिस्तान अंडर-19 में शामिल होने के बाद खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेटर बोर्ड का धन्यवाद किया। गौरतलब है कि पाकिस्तान में सिखों ने एक अलग क्रिक्रेट टीम भी बनाई है, जो आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है। टीम का नाम खालसा इलेव रखा गया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांतीय सभा के मैंबर रमेश सिंह अरोड़ा टीम के संयोजक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *