
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा की। इसमें उन्हें ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ लिखा गया है। मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुधवार रात इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे।
मोदी को ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ संबोधित किए जाने से पहले मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जी20 रात्रिभोज के लिए भेजे गए निमंत्रण पत्र में उन्हें ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ संदर्भित किए जाने के मुद्दे पर विवाद पैदा हुआ।
विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि सरकार ‘इंडिया’ शब्द हटाने की योजना बना रही है और देश का नाम केवल भारत रहेगा।
वरिष्ठ भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने राष्ट्रपति भवन के इस कदम की प्रशंसा की है और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ कहने में क्या समस्या है जब देश का नाम भारत है।
Home / News / प्रधानमंत्री मोदी को ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ बताया, बीजेपी ने शेयर की क्या जानकारी?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website