
धर्मेंद्र का इस वक्त एक वीडियो खूब धमाल मचा रहा है, जिसमें वह साइकिल पर वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। 87 साल के धर्मेंद्र जिस जोश और दोगुने दमखम के साथ एक्सर्साइज कर रहे हैं, उसे देख फैंस हैरान हैं। या यूं कह लीजिए कि उन्होंने ‘दांतों तले उंगली’ दबा ली है। धर्मेंद्र अब अपनी नई फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। उनके लेटेस्ट वर्कआउट वीडियो पर खूब कमेंट आ रहे हैं और वाहवाही भी जमकर हो रही है।
Dharmendra को यूं ही ‘ही मैन’ नहीं कहा जाता है। बॉलीवुड में फिटनेस का ट्रेंड शुरू करने वाले धर्मेंद्र 87 साल के हो चुके हैं, पर अभी भी फिटनेस को लेकर काफी कॉन्शस रहते हैं। यहां तक कि Salman Khan भी धर्मेंद्र को ही अपना फिटनेस गुरू मानते हैं। कुछ समय पहले धर्मेंद्र की नासाज तबीयत और अमेरिका में इलाज करवाने की खबरें आ रही थीं।
अमेरिका से लौटते ही नई फिल्म में जुटे धर्मेंद्र – लेकिन एक्टर ने उनका खंडन करते हुए कहा था कि वह एकदम ठीक हैं, और जल्द ही नई फिल्म की शूटिंग करेंगे। धर्मेंद्र अब अमेरिका से वापस लौट आए हैं, और तैयारियों में जुट गए हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website