
कहते हैं कि पूत का पांव पालने में दिखाई दे जाते हैं, और यह कहावत प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी पर एकदम फिट बैठ रही है। मालती अभी एक साल 10 महीने की हैं और जनवरी 2023 में पूरे दो साल की होंगी। लेकिन उनके टैलेंट की झलक दिखने लगी है। वह मॉम प्रियंका की तरह की क्रिएटिव हैं। 12 नवंबर को दिवाली का त्योहार हर जगह हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने भी दिवाली की धूमधाम से तैयारियां कीं। इस मौके पर नन्ही मालती ने प्यारी सी रंगोली बनाई। प्रियंका ने इसकी झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
Priyanka Chopra ने दिवाली के मौके पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी Malti Marie Chopra Jonas द्वारा बनाई गई रंगोली की तस्वीर शेयर की। रंगोली एक पिंक कलर के फूल के पैटर्न में बनाई गई थी। रंगोली में मालती की कलाकारी साफ नजर आ रही है।
प्रियंका ने किया पोस्ट, बेटी मालती ने किया हैरान – प्रियंका भी बेटी मालती का ऐसा हुनर देख हैरान रह गईं। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर रंगोली शेयर कर लिखा है, ‘पहली रंगोली’। साथ में हाथ जोड़ते हुए हार्ट का इमोजी भी बनाया है।
2018 में निक से शादी और 2022 में बनीं मां – प्रियंका ने निक जोनस से एक दिसंबर 2018 में शादी की थी और जनवरी 2022 में वो सरोगेसी से मालती मैरी के पैरेंट्स बने। प्रियंका ने भले ही विदेश में शादी की और वहीं बस गईं, लेकिन वह भारतीय संस्कृति और सभ्यता से अब भी जुड़ी हुई हैं। प्रियंका अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में हर हिंदू फेस्टिवल खूब धूमधाम से मनाती हैं।
Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा की नन्ही बेटी मालती ने दिवाली पर बनाई रंगोली, लाडो की कलाकारी देख हैरान रह गईं एक्ट्रेस
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website