Friday , June 5 2026 7:02 AM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘बहुत ही शर्मनाक’, शिल्पा शिंदे पर हिना खान भड़कीं, एक्ट्रेस बोलीं- बदनामी क्या होती है, बताना जरूरी था

‘बहुत ही शर्मनाक’, शिल्पा शिंदे पर हिना खान भड़कीं, एक्ट्रेस बोलीं- बदनामी क्या होती है, बताना जरूरी था


‘अंगूरी भाभी’ के नाम से मशहूर हुईं शिल्पा शिंदे ने हाल ही एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि उन्होंने ‘भाबीजी घर पर हैं!’ के प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न के जो आरोप लगाए थे, वो झूठे थे। शिल्पा के इस खुलासे से सभी सन्न रह गए और एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स शिल्पा शिंदे पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस हिना खान का भी इस मामले पर रिएक्शन आया है। उन्होंने शिल्पा शिंदे के आरोपों को ‘शर्मनाक’ बताया और साथ ही कहा कि इस मामले में असली पीड़ित तो ‘भाबीजी घर पर हैं!’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली हैं।
हिना खान ने शिल्पा शिंदे का नाम लिए बिना लताड़ा – हिना खान ने शिल्पा शिंदे को लताड़ लगाते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा-चौड़ा नोट लिखा। इसमें उन्होंने निजी फायदे के लिए यौन उत्पीड़न के आरोपों के कथित दुरुपयोग की निंदा की।
शिल्पा शिंदे की हरकत पर हिना खान- ये सरासर शर्मनाक – हिना खान ने लिखा, ‘मैं आमतौर पर किसी दूसरे के बारे में बात नहीं करती। किसी और के मामले में न तो दखल देती हूं ना रिएक्ट करती हूं।। मैं तभी बोलती हूं, जब कुछ बहुत ही सेंसिटिव मुद्दा होता है, या फिर कुछ ऐसा होता है जो सामाजिक तौर पर, खासकर महिलाओं को प्रभावित करता है। किसी विवाद में जीत हासिल करने के लिए किसी की छवि खराब करने के लिए अपने जेंडर का इस्तेमाल करना सरासर शर्मनाक है।’
किसी विवाद में जीत हासिल करने के लिए किसी की छवि खराब करने के लिए अपने जेंडर का इस्तेमाल करना सरासर शर्मनाक है। शिल्पा शिंदे के मामले पर हिना खान
बताया असली पीड़ित कौन है – हिना ने आगे लिखा, ‘मुझे कितना तगड़ा झटका लगा है, बता नहीं सकती, पर असल पीड़ित कौन है, उसके बारे में मैं यहां बात करना चाहती हूं। और वो है एक सम्मानित व्यक्ति, जिसकी पत्नी, बेटी और परिवार में कई अन्य महिलाएं हैं। जैसा कि फीमेल एक्टर ने स्वीकार किया है कि उनके आरोप न केवल निराधार थे, बल्कि उनका इस्तेमाल कानून का सहारा लिए बिना फायदा उठाने, जीतने, स्कोर करने, दावा करने और समझौता करने के लिए किया गया था।’
मुझे कितना तगड़ा झटका लगा है, बता नहीं सकती। फीमेल एक्टर ने स्वीकार किया है कि उनके आरोप न केवल निराधार थे, बल्कि उनका इस्तेमाल कानून का सहारा लिए बिना फायदा उठाने, जीतने, स्कोर करने, दावा करने और समझौता करने के लिए किया गया था। हिना खान
‘उसी प्रोड्यूसर ने उसी इंसान को वही शो दोबारा दिया’ – हिना खान ने संजय कोहली का सपोर्ट किया और फिर शिल्पा शिंदे का नाम लिए बिना लिखा कि कैसे प्रोड्यूसर ने एक्ट्रेस को इन आरोपों के बावजूद काम दिया। हिना ने लिखा, ‘इसके बाद भी, वही प्रोड्यूसर वही शो उसी इंसान को देता है। एक और लॉन्चपैड, एक और माउथपीस, एक और पहचान, और यौन उत्पीड़न के अपने झूठे दावे को सही ठहराने का एक और मौका।’
‘वो एक्ट्रेस आरोप दोबारा लगा दे तो? मजाक हमारा ही बन रहा है’ – हिना ने फिर आगे सवाल किया कि अगर झूठे आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस ने फिर से वही कर दिखाया, जो 10 साल पहले किया था, तो क्या होगा? उन्होंने लिखा, ‘अगर एक्ट्रेस इसे फिर से दोहराए तो क्या होगा? आखिरकार, एक्ट्रेस को वही शो उसी व्यक्ति ने दिया है जिस पर उसने झूठे आरोप लगाए थे। मैं तो सन्न हूं एकदम। मजाक तो हमारा ही बन रहा है।’
अगर एक्ट्रेस इसे फिर से दोहराए तो क्या होगा…आखिरकार, एक्ट्रेस को वही शो उसी व्यक्ति ने दिया है जिस पर उसने झूठे आरोप लगाए थे। मैं तो सन्न हूं एकदम। मजाक तो हमारा ही बन रहा है। हिना खान, एक्ट्रेस
शिल्पा शिंदे बोली थीं- इसलिए आरोप लगाए क्योंकि और ऑप्शन नहीं था – बता दें कि शिल्पा शिंदे ने हाल ही भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि उन्होंने साल 2016 में ‘भाबीजी घर पर हैं!’ के प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप जो लगाए थे, वो झूठे और बेबुनियाद थे। शिल्पा ने कहा था कि वह उस वक्त खुद को फंसा हुआ महसूस कर रही थीं, तो इसलिए प्रोड्यूसर पर आरोप लगा दिए। शिल्पा बोली थीं, ‘यह बात कोई नहीं जानता। मुझे सच बोलने से डर नहीं लगता। मैंने अपने प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला इसलिए दर्ज कराया था क्योंकि मेरे पास कोई और ऑप्शन नहीं था। आखिरकार, समझौता होने के बाद मैं उस स्थिति से बाहर निकल पाई। मैं आज बोल रही हूं कि वह झूठ था। मैं आज पहली बार ये स्वीकार कर रही हूं।’
मैंने अपने प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला इसलिए दर्ज कराया था क्योंकि मेरे पास कोई और ऑप्शन नहीं था। आखिरकार, समझौता होने के बाद मैं उस स्थिति से बाहर निकल पाई। मैं आज बोल रही हूं कि वह झूठ था। मैं आज पहली बार ये स्वीकार कर रही हूं। भारती और हर्ष के पॉडकास्ट में शिल्पा शिंदे
CINTAA में शामिल होने के बाद, मुझे अपमानित किया गया और निकाल दिया गया। मेरे साथ बहुत ही निचले स्तर का दुर्व्यवहार किया गया। इसलिए, मैंने शो छोड़ दिया। मेरे लिए यह साफ करना बेहद जरूरी हो गया था कि असल में मानहानि किसे कहते हैं। शिल्पा शिंदे
शिल्पा शिंदे बोलीं- तंग किया जा रहा था, काम नहीं करने दे रहे थे इसके बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। शिल्पा के खिलाफ लोगों ने बोलना शुरू कर दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी मजबूरी के बारे में बात की। शिल्पा शिंदे ने ‘जूम’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि उस वक्त ऐसा करना उनकी मजबूरी थी। उन्हें बहुत तंग किया जा रहा था और कोई रास्ता नहीं बचा था। शिल्पा शिंदे ने कहा, ‘मुझे तंग किया जा रहा था। मेरे बारे में किसी को बताने की जरूरत ही नहीं है। आज मैं स्टैंड कर रही हूं, तो ईमानदारी के ऊपर ही हूं। मेरे पास रास्ता ही नहीं था। मेरे पे इतने करोड़ों रुपये का आरोप था। शो चल रहा है लेकिन मुझे काम नहीं करने दे रहे थे आप काम नहीं कर सकतीं।’