Saturday , July 25 2026 10:59 AM
Home / Entertainment / Bollywood / एक्टिंग मेरे लिए एक हॉबी है, जिसके मुझे पैसे मिलते हैं : एंथनी हॉपकिन्स

एक्टिंग मेरे लिए एक हॉबी है, जिसके मुझे पैसे मिलते हैं : एंथनी हॉपकिन्स


अभिनेता एंथनी हॉपकिन्स का कहना है कि शोबिज का हिस्सा बनने का मतलब एक ऐसी हॉबी से है, जिसके लिए आपको पैसे मिलते हैं। कॉन्टैक्टम्यूजिक डॉट कॉम के मुताबिक द सन को दिए अपने एक इंटरव्यू में हॉपकिन्स ने कहा, “कुछ लोग एक्टिंग को काफी गंभीरता से लेते हैं, लेकिन मेरे लिए यह ऐसा नहीं है। मैं इसे अपने एक शौक की तरह से देखता हूं, जिसके लिए मुझे पैसे मिलते हैं और मुझे एक्टिंग में मजा भी आता है।”
उन्होंने यह भी कहा कि वह युवा कलाकारों से मिलकर उन्हें शोहरत और स्टारडम के बारे में भी बताते हैं।
वह कहते हैं, “मैं उन युवाओं से मिलता हूं, जो एक्टिंग करने और मशहूर बनने की ख्वाहिश रखते हैं। मैं उनसे कहता हूं कि बुलंदी पर पहुंच जाने के बाद कुछ भी नहीं बचता है इसलिए जिंदगी में आने वाली परिस्थितियों को उसी अनुरूप जिएं। आप जिंदा हैं इसके लिए शुक्रगुजार रहें।”