Wednesday , June 17 2026 12:07 PM
Home / Entertainment / Bollywood / ऋतिक के बाद अब आदित्‍य पंचोली ने किया कंगना राणावत पर केस

ऋतिक के बाद अब आदित्‍य पंचोली ने किया कंगना राणावत पर केस


मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस कंगना राणावत अपने विवादों को लेकर पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। अपनी फिल्‍म ‘सिमरन’ के प्रमोशन के दौरान कंगना ने अपने अतीत, अपने रिश्‍तों और बॉलीवुड में अपने विवादों पर खुलकर बात करती नजर आईं। लेकिन लगता है बेबाकी से हर सवाल का जवाब देने वाली कंगना को अब फिर से कानूनी पचड़ों में फंसना पड़ सकता है।
एक इंटरव्‍यू में ‘सिली एक्‍स’ बोलने के बाद ऋतिक रोशन से कानूनी लड़ाई लड़ चुकी कंगना अब एक और मामले में फंसती दिख रही हैं। दरअसल अपने इंटरव्‍यू में कंगना ने ऋतिक रोशन के अलावा आदित्‍य पंचोली के बारे में भी खुलासा किया था। ऐसे में अब खबरें आ रही हैं कि आदित्‍य पंचोली ने कंगना को मानहानी का नोटिस भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आदित्‍य पंचोली और उनकी पत्‍नी ने अपने इस मानहानी के केस के लिए 2 वकील हायर किए हैं।