
अंग्रेजी टेलीविजन प्रजेंटेटर केट गैरावे की डॉक्यूमेंट्री फाइंडिंग डेरेक की एक क्लिप सामने आई है, जिसमें उन्हें और उनके पति, लेखक डेरेक ड्रेपर को कोमा से बाहर निकलने के बाद बातचीत करते हुए दिखाया गया है। डेरेक को पिछले साल कोविड संक्रमण हो गया था और वे अब भी इस बीमारी के कारण हुई समस्याओं से जूझ रहे हैं और एक साल से अस्पताल में हैं। केट की यह डॉक्यूमेंट्री उनकी कोविड के साथ अब तक की यात्रा को बताने वाली है। केट ने नए टीजर में कहा है, वह वापस आ गए हैं। हम आपसे बात करने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। मुझे आप पर बहुत गर्व है।
इस बातचीत के दौरान डेरेक ‘दर्द’ शब्द कहते हुए सुनाई देते हैं। यह पहली बार है जब उन्होंने इस घातक बीमारी से संक्रमित होने के बाद बात की है। टीजर में बाद में वे कहते हैं, केट, कोई रास्ता नहीं है।
डेरेक के कोविड के बाद हुए असर से उबरने के बाद केट उनकी देखभाल करने के लिए क्या योजना बना रही हैं, इसे लेकर भी इस डॉक्युमेंट्री में बताया गया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website