
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का करियर जहां एक तरफ ‘दृश्यम 3’ की बंपर सफलता के बाद एक बार फिर उड़ान पर है, वहीं मुंबई के जुहू में एक प्रॉपर्टी के कुछ हिस्सों पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की तोड़फोड़ की कार्रवाई की खबर सामने आई। बताया गया कि यह बंगला अजय देवगन का है। अब एक्टर की टीम ने इस मामले पर सफाई दी है। टीम ने साफ किया है कि जिस बंगले को लेकर खबरें आ रही हैं, वह अजय देवगन का घर नहीं है, बल्कि एक अलग प्रॉपर्टी है, जिसे किराए पर लिया गया है। टीम ने यह भी कहा कि जरूरी परमिशंस के लिए ‘BMC’ से संपर्क किया गया है और निगम के नियमों का पालन किया जा रहा है।
इस मामले में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘BMC’ ने कथित तौर पर बिना जरूरी परमिशन के किए गए निर्माण और बदलावों को लेकर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इससे पहले प्रॉपर्टी के लिए स्टॉप-वर्क नोटिस भी जारी किया गया था। वहीं, अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर भी चर्चा में हैं। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने 16 दिनों में देश में ₹341.10 करोड़ की नेट और वर्ल्डवाइड ₹528.77 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है।a
Home / Entertainment / Bollywood / अजय देवगन की टीम ने अवैध निर्माण तोड़ने पर दी सफाई- BMC ने जुहू में जिस बंगले पर बुलडोजर चलाया वो एक्टर की नहीं
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website