Thursday , October 22 2026 12:04 PM
Home / Entertainment / Bollywood / अब्बास-मस्तान के साथ फिर काम करेंगे अक्षय कुमार

अब्बास-मस्तान के साथ फिर काम करेंगे अक्षय कुमार


बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार एक बार फिर अब्बास-मस्तान के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। अक्षय ने निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान के साथ खिलाड़ी, ऐतराज, अजनबी में काम किया है। ब्बास-मस्तान थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
चर्चा है कि अब्बास-मस्तान 2016 में रिलीज हुई कोरियन फिल्म ‘टनल’ का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं। दोनों इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू करने का प्लान भी कर रहे हैं। फिल्म की लीड कास्ट और शूटिंग शेड्यूल के फाइनल होते ही दोनों इस प्रोजेक्ट की घोषणा कर देंगे। कोरियन फिल्म ‘टनल’ एक ऐसे शख्स की कहानी है जो एक दिन घर लौटते समय अपनी बेटी के लिए बर्थडे केक ले जाते हुए एक टनल में फंस जाता है। फिल्म का हीरो जब अपने घर लौटते हुए टनल से गुजर रहा होता है उसी दौरान टनल के दोनों छोर पर मलबा गिर जाता है, जिससे टनल के दोनों रास्ते ब्लॉक हो जाते हैं।
फिल्म टनल के अंदर फंसे हीरो के सरवाइवल की कहानी को कहती है। चर्चा है कि यह फिल्म अक्षय कुमार को ऑफर की गई है। उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई है और संभवत: वे यह फिल्म करेंगे।