Thursday , October 22 2026 11:17 PM
Home / Entertainment / Bollywood / अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ का तूफान जारी, 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल

अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ का तूफान जारी, 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल


बॉलीवुड के खतरों के खिलाड़ी के नाम से मशहूर एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने लोगों के दिलों में काफी धूम मचाई हुई है। लोग अक्षय की इस फिल्म की तारीफ करते दिख रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए लगभग एक महीना पूरा होने वाला है, लेकिन इसकी दमदार कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।
अब इस फिल्म के बारें में नई जानकारी सामने आई है कि अक्षय की मिशन मंगल 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि मिशन मंगल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा विद्या बालन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन, शरमन जोशी की अहम भूमिका हैं।
फिल्म मिशन मंगल ने अपने पहले सप्ताह में 128 करोड़ रूपये की शानदार कमाई की थी। ‘मिशन मंगल’ का तूफान जारी है। फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयई है।