
Alia Bhatt buys apartment worth Rs 32 crore: लॉकडाउन के दौरान आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ उनके फ्लैट में ही रुकी हुई थीं। अब खबर है कि आलिया ने एक 32 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट खरीदा है जो उसी बिल्डिंग में है जिसमें रणबीर कपूर का फ्लैट है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी आजकल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहती है। पिछले काफी समय से आलिया-रणबीर को कमिटेड रिलेशनशिप में माना जा रहा है। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान भी ये दोनों एक साथ ही रह रहे थे। अब खबर आ रही है कि आलिया ने उसी बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट खरीद लिया है जिसमें रणबीर कपूर रह रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया का यह अपार्टमेंट 32 करोड़ रुपये का है। आलिया का यह अपार्टमेंट 2460 स्क्वेयर फीट का है और पांचवीं मंजिल पर है। रणबीर का अपार्टमेंट इसी बिल्डिंग में 7वीं मंजिल पर है। कुल 12 मंजिल की यह बिल्डिंग कपूर फैमिली के कृष्णा राज बंगले के नजदीक ही है। वैसे अभी आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ जुहू में रह रही हैं और माना जा रहा है कि जल्द ही वह अपने नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो सकती है।
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट का आज यानी 15 मार्च को जन्मदिन है। वह जितना अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, उतना ही रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी। आलिया ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 1999 में आई फिल्म ‘संघर्ष’ से अपना फिल्मी डेब्यू किया था लेकिन लीड ऐक्ट्रेस के तौर वह पहली बार 2012 में रिलीज फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ में नजर आईं। इसके बाद तो उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और देखते ही देखते अपने ऐक्टिंग टैलंट से वह इंडस्ट्री की टॉप ऐक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं। वह इंडस्ट्री की हाइऐस्ट पेड ऐक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं। इस गैलरी में हम आपको आलिया और रणबीर (जो कि लंबे वक्त से बॉलिवुड में काम कर रहे हैं और दोनों के इस साल शादी की भी खबरें हैं) की नेट वर्थ और remuneration के बारे में बता रहे हैं जो कि काफी इंट्रेस्टिंग है…
एक-दो फिल्मों को छोड़ दें तो आलिया भट्ट पिछले कुछ वर्षों से लगातार हिट्स ही दे रही हैं। ज्यादातर अवॉर्ड शोज में वह छाई रहती हैं। न्यूकमर्स के लिए वह न सिर्फ इंस्पिरेशन हैं बल्कि तगड़ी कॉम्प्टिटर भी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस वक्त आलिया की नेट वर्थ करीब 44 से 72 करोड़ के बीच है। ऐक्ट्रेस के पास ऑडी ए6, ऑडी क्यू5, रेंज रोवर इवोक और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी कई गाड़ियां हैं।
रिपोर्ट की मानें तो आलिया हर मूवी के लिए 4 से 5 करोड़ के बीच चार्ज करती हैं जबकि एक इंडॉर्समेंट के लिए 1 करोड़ लेती हैं।
यह कहना गलत नहीं होगा कि आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर बॉलिवुड के सबसे डैशिंग ऐक्टर्स में से एक हैं। वह इंडस्ट्री के हाइऐस्ट पेड ऐक्टर्स में से भी एक हैं। वह सबसे ज्यादा पैसे ब्रैंड इंडॉर्समेंट्स और फिल्मों से कमाते हैं।
बाकी ऐक्टर्स की तरह रणबीर भी कार लवर हैं और उनके गैरेज में रोल्स रॉयस, मर्सडीज बेंज जीएल क्लास, रेंज रोवर, लेक्सस, बीएमडब्ल्यू एक्स6, ऑडीआरएस7, टोयोटा लैंड क्रूजर जैसी गाड़ियां हैं।
आलिया के एक नजदीकी सूत्र ने पिंकविला को बताया है कि आलिया ने अपने नए अपार्टमेंट के इंटीरियर डिजाइनिंग के लिए शाहरुख खान की वाइव गौरी खान को बोला है जिन्होंने अपने बंगले भी काफी खूबसूरत सजाए हैं। यह भी पता चला है कि आलिया ने अपने नए घर में हवन और लक्ष्मी पूजन भी कराया था जिसमें परिवार के लोगों के अलावा रणबीर कपूर के अलावा करण जौहर और अयान मुखर्जी भी शामिल हुए थे। वैसे इस घर के अलावा आलिया ने इससे पहले जुहू में 13.11 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट भी खरीदा था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website