Thursday , October 22 2026 10:29 AM
Home / Entertainment / Bollywood / सिद्धार्थ मल्होत्रा से हुआ ब्रेकअप तो एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ पार्टी करती दिखीं आलिया भट्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा से हुआ ब्रेकअप तो एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ पार्टी करती दिखीं आलिया भट्ट


मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि दोनो का ब्रेकअप हो गया हैं। ब्रेकअप की वजह सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘ए जेंटलमैन’ एक्ट्रैस जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजदीकी बताई गई। जिसके बाद सिद्धार्थ की एक लड़की के साथ बारिश में भिगते हुए एक फोटो सामने आई, और अब हाल ही में आलिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया बादल की तरह छाई हुई है। जिसमें वह उनके कथित एक्स-बॉयफ्रेंड अली दादरकर के साथ पार्टी एन्जॉय करते हुए दिख रही हैं।
दरअसल, ये दोनों अपनी दोस्त आकांक्षा रंजन की बर्थडे पार्टी में साथ पहुंचे थे। इन फोटोज में आलिया और अली एक-दूसरे के काफी क्लोज नजर आ रहे हैं। ये फोटोज इसलिए भी वायरल हो रही हैं, क्योंकि कुछ दिनों पहले ही ये खबरें सामने आई थीं कि आलिया और उनके ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा का ब्रेकअप हो गया हैं।
खबरों की माने तो आलिया अपनी फिल्म राजी की शूटिंग से फ्री होकर सीधा बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन के साथ पार्टी करने पहुंची थीं। जहां उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड अली भी साथ नजर आए।