Monday , October 19 2026 11:37 PM
Home / Entertainment / एम्बर हर्ड पर लगा सेक्स पार्टियां ऑर्गनाइज करने का आरोप, एलन मस्क का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

एम्बर हर्ड पर लगा सेक्स पार्टियां ऑर्गनाइज करने का आरोप, एलन मस्क का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

ऐसा लग रहा है कि एम्बर हर्ड और जॉनी डेप का ड्रामा इतनी जल्दी खत्म होने वाला नहीं है। सभी ने सोचा था कि मानहानि के मुकदमे के बाद अब इस हाई-प्रोफाइल मामले का अंत होगा लेकिन ऐसा लगता है कि इसने कई दूसरे विवादों के दरवाजे खोल दिए हैं। 6,600 पन्नों के बिना सील किए गए दस्तावेज़ों के सामने आने के बाद अब एक यूजर ने एक्वामैन एक्ट्रेस की सेक्स पार्टियों की डिटेल को लीक किया है। साथ ही ये भी बताया है कि कैसे उन्होंने एलन मस्क को कथित रूप से ब्लैकमेल किया।

सेक्स पार्टी करने का आरोप – खैर, यह छिपा नहीं है कि एम्बर (Amber Heard) और जॉनी (Johnny Depp) खूब पार्टियां करते थे और उन पार्टियों में ड्रग्स भी सर्व होते थे। उनकी शादी की रात भी उन्होंने जमकर पार्टी की थी और ड्रग्स भी लिया था, जिनके बारे में हाल ही में मानहानि के मुकदमे के दौरान बात की गई थी। लेकिन ऐसा लगता है कि पार्टियों में सेक्स से जुड़ी भी चीजें शामिल थीं और इसीलिए एम्बर हर्ड पर सेक्स पार्टियां ऑर्गनाइज करने का आरोप लगा है।
एम्बर हर्ड पर लगे घिनौने आरोप – ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सबस्टैक पर हाउस इनहैबिट के नाम से चलने वाली जेसिका रीड क्रॉस ने पेड न्यूजलेटर शेयर किया है। इसमें एम्बर हर्ड की सारी गंदगी शामिल है जो कथित तौर पर लंबे समय से छिपी हुई है। यह उनका दावा नहीं है लेकिन राइटर के साथ शेयर की गई एक्वामैन एक्ट्रेस के कई दोस्तों का अनुभव है।
एम्बर और एलन मल्क करते थे घटिया हरकतें – समाचार पत्र के अनुसार, एम्बर हर्ड ने लॉस एंजिल्स में पार्टियों की मेजबानी की, जिसमें ‘एमडीएमए’, शराब ये सब बहुत चलते थे और वहां सेक्स भी होता था। कारा डेलेविंगने के साथ उनके एक्स हसबैंड तास्या वानरी भी उनके साथ वहां थे। इसके अलावा, यह कहा गया है कि एम्बर ने एक्स बॉयफ्रेंड एलन मस्क को जॉनी डेप के खिलाफ हाल ही में मानहानि के मुकदमे के लिए फीस का भुगतान करने के लिए ब्लैकमेल किया था। एक्ट्रेस कथित तौर पर अक्सर पार्टियों में एलन को रिकॉर्ड करती थीं और अब उन्हें ब्लैकमेल करती हैं।

एम्बर को पागल तक कहा – समाचार पत्र में एक अज्ञात ने दावा किया कि एम्बर हर्ड और एलन मस्क अक्सर उन पार्टियों में बुरा बर्ताव करते थे। उन्होंने जॉनी डेप की एक्स वाइफ के बारे में बताया, ‘लेकिन ओह हां, वह पागल है और अगर वह पहले से ही ऐसी है, तो मेरे मन में कोई सवाल नहीं है क्योंकि हर्ड कभी भी किसी को मार भी सकती है।’ खैर, ये काफी निंदनीय दावे हैं, जो अब तक साबित नहीं हुए हैं।