
अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन मेनुचिन ने सोमवार को कहा कि सांसदों ने कोविड-19 राहत पैकेज को लेकर सहमति व्यक्त की है और अगले सप्ताह तक अमेरिकियों कों राहत राशि मिल जाएगी।
मेनुचिन ने सोमवार को सीबीएनसी को एक साक्षात्कार में बताया कि हम इस बात को लेकर अधिक खुश नहीं है कि हमें साल के आखिर समय राहत राशि मिल रही है। उन्होंने कहा कि हम अगले सप्ताह लोगों के खाते में सीधे राशि भेजेंगे और मुझे उम्मीद है कि अगले सप्ताह की शुरुआत तक हमें पैसे मिलेंगे। छुट्टियों के समय में चार लोगों के परिवार के लिए चौबीस सौ डॉलर की राशि बहुत जरूरी राहत है। कोरोनवायरस वायरस एड, रिलीफ एंड इकोनॉमिक सिक्योरिटी (सीएआरईएस) अधिनियम के तहत मार्च में पारित तीन ट्रिलियन डॉलर के बाद दूसरा पैकेज है।
अमेरिका में शीर्ष सांसदों के बीच रविवार को 900 अरब डॉलर के राहत पैकेज संबंधी समझौते पर सहमति व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोमवार के बाद इस विधेयक पर मतदान करायेगी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इस विधेयक पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है इसमें छोटे व्यापारियों के लिए 325 अरब डालर की राहत भी राशि शामिल है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website