Thursday , October 22 2026 10:05 AM
Home / Entertainment / Bollywood / कंधे की पुरानी चोट से फिर परेशान हुए अमिताभ बच्चन

कंधे की पुरानी चोट से फिर परेशान हुए अमिताभ बच्चन


मुंबईः मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनके कंधे का पुराना जख्म एक बार फिर से हरा हो जाने के कारण वह असहनीय पीडा से गुजर रहे हैं। यह जानकारी 75 वर्षीय अभिनेता ने अपने ब्लॉग में दी है। उन्होंने कहा है कि एक फिल्म के सेट पर कुछ भारी वजन उठा लेने के बाद हाल ही में उनका पुराना जख्म फिर से उभर आये।

मुंबई के डॉक्टर आरबी शर्मा के मुताबिक, ठंड के मौसम में इस तरह के पुराने दर्द का फिर से उबर आना हैरानी की बात नहीं है। खासतौर पर अगर रात को जब तापमान कम हो, तब दर्द ज्यादा महसूस होता है। यह चिंता करने वाली बात नहीं है। अमिताभ के प्रवक्ता ने कहा, चिंता की कोई बात नहीं है। उनको (अमिताभ बच्चन) एक सप्ताह के लिए आराम करने को कहा गया है।