
महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार को युवा लोगों के साथ काम करने के बारे में लिखा और कहा कि उनकी संगति में वह इसे चुनौतीपूर्ण मानते हैं।
अमिताभ ने युवाओं के साथ अपने संबंधों के बारे में ब्लॉग पर लिखा और बताया कि कैसे उम्र में बड़ा अंतर होने के बावजूद वह उनके साथ तालमेल बनाकर रखते हैं।
अमिताभ ने लिखा है, ‘‘जब आप उम्र के 77वें साल में होते हैं और आपके साथ काम करने वाले बाकी सदस्यों की औसत उम्र 27 साल होती है, तो उनकी संगति में होना और उनके साथ विचार साझा करना चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन, मैं आपको बताना चाहता हूं कि उनके साथ विचार साझा करना शानदार अनुभव होता है।’’
फिल्मों की बात करें तो अमिताभ आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website