Tuesday , February 11 2025 11:16 AM
Home / Food / सेब का हलवा

सेब का हलवा

11
हलवा खाना हर किसी को पसंद होता है लेकिन क्या आपने कभी सेब का हलवा खाया है। अगर नहीं तो एक बार जरूर खाएं। आज हम आपको बताते है कि सेब का हलवा कैसे बनता है। तो आइए जाने इसे बनाने की विधि…

सामग्री
– 1 सेब
– 1/4 कप खोया
– 1/4 कप चीनी
– 1/4 कप घी
– 1/2 चम्मच इलायची पाऊडर
– 1/2 चम्मच काजू(कटे हुए)
– 1/2 चम्मच बादाम(कटे हुए)
विधि
1. सबसे पहले सेब को छीलकर ग्राइंड कर लें। अब एक पैन में घी गर्म करें।
2. अब इसमें काजू और बादाम डालकर फ्राई करें और ग्राइंड किया हुआ सेब डाल कर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
3. इसके बाद अब इसमें खोया और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
4. मिश्रण जब किनारा छोड़ने लगे तो इसमें इलायची पाऊडर, काजू औरर बादाम डालकर मिलाएं।
5. सेब हलवा तैयार है। इसे गरमा-गरम सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *