Saturday , February 15 2025 9:38 PM
Home / Lifestyle / आप थके हुए हैं या आपके शरीर में है आलस जानिए दोनों का फर्क

आप थके हुए हैं या आपके शरीर में है आलस जानिए दोनों का फर्क


कई बार हम पूरी नींद लेने और आराम करने के बावजूद भी थका हुआ महसूस करते हैं। वहीं, कुछ लोग दिनभर बिना काम किए भी सुस्ती से भरे रहते हैं। थकान और आलस दोनों ही एक-दूसरे से जुड़े हैं, लेकिन इनके कारण और लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। थकान अधिकतर मानसिक और शारीरिक तनाव के कारण होती है, जबकि आलस शरीर के कफ असंतुलन और अनहेल्दी रूटीन का परिणाम हो सकता है। सही खानपान, नियमित दिनचर्या और कुछ आसान उपायों से आप थकान और आलस को दूर कर सकते हैं और अपनी दिनचर्या में नई ऊर्जा भर सकते हैं।
कई बार हमें बहुत सारा रेस्ट मिल जाता है लेकिन उसके बाद भी हम बहुत थका हुआ ही महसूस करते हैं। हो सकता है आप पूरी रात अच्छे से सोए हों लेकिन आपको फिर भी सुबह उठने के बाद थकान महसूस होती हो।
ऐसी स्थिति में हम सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या हमारे अंदर ही कोई समस्या है या फिर हम काम के कारण ज्यादा थक गए हैं। हालांकि यह समस्या आज के समय में आम हो गई है और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने वाले लोगों को भी महसूस होती है।
बहुत सारे लोगों को कुछ दिनों में काफी आलस महसूस होता है और वह यह सोचते हैं कि यह शरीर की थकान है या केवल उनका आलसीपन है। हालांकि यह दोनों चीजें ही एक दूसरे से जुड़ी हुई है। आइए जान लेते हैं इनके बीच के अंतर को।
थकान के कुछ आम लक्षण – आपको पूरी रात अच्छे से सोने के बाद भी सुबह उठने में काफी दिक्कत महसूस होती है। सुबह उठने के बाद बिल्कुल भी फ्रेश महसूस नहीं होता है। भूख में किसी तरह का संतुलन नहीं रहता है और हर समय आपको गैस और पेट फूलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। या तो आप बहुत अधिक भूखे रहते हैं या फिर बिल्कुल ही भूख नहीं लगती है।
थकान के कारण – थकान से आपकी मानसिक सेहत और पाचन तंत्र सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। आपको जल्दी ही चिंता और मानसिक तनाव महसूस होने लगता है।
थकान का कारण होता है क्रोनिक स्थिति। अगर डायबिटीज जैसी शारीरिक स्थिति है तो थकान हर समय महसूस हो सकती है। इसके अलावा अगर आपने लंबे समय तक कोई शारीरिक श्रम वाला काम किया है तो भी थकान हो सकती है। थकान कोई मेडिकल समस्या नहीं है। हालांकि इसके कारण भी आपका काम और व्यक्तिगत जीवन नेगेटिव रूप से प्रभावित हो सकता है। वट के असंतुलन के कारण आप को थकान होती है। यह आपको मानसिक और शारीरिक तनाव के कारण हो सकती है। लगातार काम करते रहने की वजह से थकान हो सकती है।
थकान का इलाज – थकान को ठीक करने के लिए आप कई कदम उठा सकते हैं जैसे ऑयल मसाज कर सकते हैं या फिर रोजाना कुछ ताजे फलों जैसे अनार, अंगूर, खजूर, गन्ने आदि का सेवन कर सकते हैं।
आलसीपन के बारे में जाने – थकान आपके शरीर को दिन के अंत में प्रभावित करती है जबकि आलस आपको पूरे दिन परेशान और प्रभावित करता है। आलस में आपका शरीर किसी काम पर फोकस नहीं करना चाहता। कफ़ में असंतुलन होने के कारण आप को आलस महसूस होता है। कई बार दोपहर का खाना खाने के बाद भी आलस ज्यादा होता है क्योंकि उस समय कफ ज्यादा एक्टिव होता है। इस समय अगर आप चाय या कॉफी पी लेते हैं तो इस अधिक बढ़े हुए कफ को शांत कर सकते हैं।
आलस को दूर कैसे करें? – चाहे थकान हो या फिर आलस, इन्हें कम करने के लिए आप को अपने सोने का एक समय निर्धारित कर लेना है और रोजाना उसी समय पर सोने का प्रयास करना है। यह कोशिश करें की रोजाना 8 घंटे से अधिक समय के लिए न सोएं। सुबह जल्दी उठ पाने के लिए रात में जल्दी सोने की कोशिश करें। सोने से पहले आप को हमेशा लाइट भोजन करना चाहिए। जंक, ऑयली फूड का सेवन कम से कम करें। नॉन वेज का सेवन खास कर रात में सोने से पहले करने से बचें। अपनी डाइट में एंटी ऑक्सीडेंट और पौष्टिक तत्वों से भरपूर फलों और सब्जियों को एड कर सकते हैं।