
संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘पानीपत’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म की बात करें तो इस फिल्म के निर्माता आशुतोष गोवारिकर है। ये फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं जबकि पद्मिनी कोल्हापुरी, मोहनीश बहल और जीनत अमान विशेष भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है जो 14 जनवरी 1761 को लड़ा गया था।
यह युद्ध मराठा और अफगानिस्तान के शासक अहमद शाह अब्दाली के बीच लड़ा गया था। सुनीता गोवारिकर की कंपनी एजीपीपीएल और रोहित शेलटकर की कंपनी विजन वर्ल्ड ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website