Saturday , August 1 2026 11:46 AM
Home / Entertainment / Bollywood / शादी के 20 साल बाद अर्जुन रामपाल ने पत्नी मेहर से तलाक लेने का लिया फैसला

शादी के 20 साल बाद अर्जुन रामपाल ने पत्नी मेहर से तलाक लेने का लिया फैसला


बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की शादी पर एक बार फिर खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। इन दिनों अर्जुन घर छोड़ पत्नी मेहर रामपाल और बेटियों माहिका और माहिरा से अलग रह रहे हैं। वहीं अब अर्जुन ने भी अपनी पत्नी मेहर से तलाक लेने का फैसला कर लिया है। हाल ही में अर्जुन ने बयान में कहा कि हमें लगता है कि ये सही समय है और अब हमें अपने रास्ते अलग कर लेने चाहिए। इन दोनों ने तलाक का यह फैसला आपसी सहमती से लिया है।
खबरों की मानें तो अपने तलाक को लेकर दोनों ने कहा कि वो दोनों भले ही अलग हो रहे हैं लेकिन वो हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। खासतौर पर अपनी दोनों बेटियों के लिए। वहीं अर्जुन ने कहा कि रिश्ते कई बार खत्म हो जाते हैं लेकिन प्यार हमेशा जिंदा रहता है। उन्होंने बताया कि हमने अपने 20 साल के इस खूबसूरत सफर में बहुत अच्छा समय बिताया, बहुत सारी खूबसूरत यादें हैं हमारे पास, लेकिन अब हमें ऐसा महसूस हुआ कि हर सफर की अलग- अलग मंजिलें होती हैं इसलिए ये सही समय है अपनी राहें अलग कर लेने का।
हम दोनों ही हमेशा एक दूसरे के साथ हैं और साथ खड़े नजर आएंगे। हम दोनों ही अपनी जिंदगी को काफी निजी रखना पसंद करते हैं और ये बेहद अजीब है कि हमें यहां आकर खुद ऐसी स्टेटमेंट देने पड़ रही है। लेकिन आज कल के जमाने में खबरों के बाजार में सच कहीं गुम सा जाता है, इसलिए हमने खुद इस बात को सामने आकर बताना ठीक समझा।
सूत्रों के मुताबिक ऋतिक रौशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान से बढ़ती नजदीकियों की वजह से अर्जुन की शादी में तनाव बढ़ गया है। अर्जुन और मेहर ने अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने की पूरी कोशिश की लेकिन कुछ भी ठीक ना हो सका।
बताया जाता है कि रितिक-सुजैन के तलाक के पीछे की वजह भी यही थी। अब अर्जुन कपूर के तलाक के पीछे की वजह भी यही बता जा रही है। वहीं पिछले साल एक पार्टी में मेहर जेसिया और सुजैन खान के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ी कि दोनों एक-दूसरे पर चीखने-चिल्लाने लगीं।
दोनों के बीच करीब आधा घंटे तक बहस हुई। फैशन डिजायनर सुरीली गोयल दोनों के बीच आईं और मामला सुलझाने की कोशिश की मगर मेहर पार्टी छोड़कर चली गईं।