Tuesday , October 20 2026 10:19 PM
Home / News / ब्रिटेन की मेजबानी में होने वाली जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में आसियान सदस्य भी आमंत्रित

ब्रिटेन की मेजबानी में होने वाली जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में आसियान सदस्य भी आमंत्रित

ब्रिटेन की मेजबानी में अगले महीने होने जा रही जी-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक में दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। ब्रिटेन की सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी। लिवरपूल में 10 से 12 दिसंबर के बीच होने वाली जी-7 बैठक में भाग लेने वालों में आसियान सदस्य मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया के विदेश मंत्री भी शामिल हैं।
ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रूस ने कहा, ” अगले महीने लिवरपूल में जी-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक इस शहर को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर है, जिसमें ब्रिटिश संस्कृति, वाणिज्य और रचनात्मकता का सर्वोत्तम प्रदर्शन किया गया है।”