Thursday , June 11 2026 10:55 PM
Home / Entertainment / Cannes में Aishwarya Rai से ज्यादा बेटी आराध्‍या लूट रही लाइमलाइट, लोग बोले- महफिल की जान बन गईं

Cannes में Aishwarya Rai से ज्यादा बेटी आराध्‍या लूट रही लाइमलाइट, लोग बोले- महफिल की जान बन गईं


आखिरकार वह पल आ ही गया, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर एंट्री मारी। पर सारी लाइमलाइट आराध्या बटोर ले गईं। ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर नीले रंग के खूबसूरत गाउन में शिरकत की थी, जिसने फैंस को दीवाना बना दिया और फिर इसके बाद शाम को वह होटल से डिनर के लिए निकलीं, तो सभी की नजरें उनसे ज्यादा आराध्या पर ठहर गईं। ऐश्वर्या तो खूबसूरत लग ही रही थीं, पर आराध्या उन्हें टक्कर देती दिखीं। लाल रंग के गाउन में वह स्टनिंग लग रही थीं।
Cannes 2026 में ऐश्वर्या राय और आराध्या का जलवा – सोशल मीडिया पर Cannes Film Festival से ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इंटरनेट पर इन्हीं मां-बेटी की चर्चा हो रही है। आराध्या कई साल से मॉम ऐश्वर्या के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करती आ रही हैं, पर यह इस बार पहली बार था, जब उन्होंने वहां रेड कार्पेट पर एंट्री मारी।