Thursday , April 30 2026 8:19 AM
Home / Sports / ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के सिर में लगी गेंद, हुआ फ्रेक्चर

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के सिर में लगी गेंद, हुआ फ्रेक्चर

15
सिडनी: ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग बिग बैश क्रिकेट के सबसे फेमस फार्मेट में से एक हैं। अभ्यास सत्र के दौरान ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जो मैनी को सिर में गेंद लगने से गंभीर चोट आ गई ,जिस वजह से उनके सिर में फ्रैक्चर हुआ है और मस्तिष्क में रक्त स्राव भी हुआ है, वैसे अब उन्हें अस्तपताल से छुट्टी मिल गई है।

चिकित्सा अधिकारी जॉन ऑर्चर्ड ने कहा है कि सिर पर गेंद टकराने के बाद मैनी को ब्रिस्बैन के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी बारीकी से जांच की गई। शाम को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जांच के बाद पता चला कि उनके सिर में हल्का सा फ्रैक्चर है और साथ ही उनके मस्तिष्क में ब्लीडिंग भी हुई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को बताया कि उन्हें सर्जरी की जरूरत नहीं है।

बता दें कि मैनी ने पिछले साल नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने टैस्ट करियर की शुरुआत की थी। घटना के बाद मैनी बेसुध हुए तो उन्हें तुरंत मेडिकल हेल्प उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *