Friday , April 17 2026 8:39 AM
Home / Entertainment / Bollywood / बॉबी देओल बोले- पापा का जाना हमें ईशा और अहाना के और करीब ले आया, धर्मेंद्र को लेकर जताया अफसोस

बॉबी देओल बोले- पापा का जाना हमें ईशा और अहाना के और करीब ले आया, धर्मेंद्र को लेकर जताया अफसोस


धर्मेंद्र के निधन के बाद बॉबी देओल ने इस बारे में बातें की हैं और बताया है कि पिता के जाने के बाद वो अंदर से कितना खाली सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी हालिया बातचीत में कहा है कि उन्हें इस बात को लेकर मन कचोटता है कि कास उन्होंने अपने पिता के साथ और वक्त बिताया होता। हालांकि, उन्होंने ये भी बताया कि पिता के खोने का ग़म ऐसा है जिसने उन्हें अपनी दोनों सौतेली बहनों ईशा और अहाना के करीब ला दिया है।
बॉबी देओल ने पाल ही में’एस्क्वायर इंडिया’ से हुई बातचीत में पिता के बिछड़ने के दर्द को बयां किया। इस इंटरव्यू में बॉबी ने बताया कि पिता के निधन ने उनके पूरे परिवार को एक साथ ला दिया है।
बॉबी देओल बोले- काश मैं पापा के साथ और समय बिता पाता – बॉबी ने इस बारे में बातें की और बताया कि पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके जीवन में किस तरह के बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा, ‘कई बार मुझे ऐसा लगता है कि काश मैं पापा के साथ और समय बिता पाता। सोचता हूं कि काश मैंने उनसे और सवाल पूछे होते… उनके गुजरने के बाद अब पहले से कहीं ज़्यादा मैं अपने बेटों, पत्नी और परिवार के साथ समय बिताने को लेकर ध्यान रखता हूं।’
‘शोहरत और दौलत का क्या फायदा जब उसे देखने वाला कोई हो ही नहीं’ – उन्होंने अपनी बातें रखते हुए आगे कहा, ‘बॉक्स ऑफिस, रिव्यूज़, रोल्स… अंततः ये सब मायने नहीं रखते। आपकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है आप अपने चहेते और अपने लोगों के साथ कितना समय बिता सकते हैं। शोहरत और दौलत का क्या फायदा जब उसे देखने वाला कोई हो ही नहीं। आप जानते हैं, मैं इंस्टाग्राम पर उनकी रीलें देखता रहता हूं। वे कितने खुले दिल के थे, कितना प्यार और स्नेह से भरे हुए…कभी-कभी तो ऐसा लगता है जैसे वे सीधे मुझसे बात कर रहे हों।’