
ब्राजीलियाई सिंगर दानी ली की 42 साल की उम्र में मौत हो गई है, जिससे उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा है। बताया जा रहा है कि दानी ली (Dani Li) ने हाल ही लिपोसक्शन सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद कुछ दिक्कतें शुरू हो गईं और उनकी मौत हो गई। फिलहाल मौत की असल वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
Dani Li लिपोसक्शन सर्जरी के बाद अपने ब्रेस्ट का साइज कम करवाने के लिए भी सर्जरी करवाने वाली थीं। पर लिपोसक्शन के बाद ही उन्हें दिक्कतें होने लगीं। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
‘मेट्रो’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दानी ली के पति बेहद शॉक में हैं। उनकी एक बेटी भी है, जिसकी उम्र सात साल है। दानी ली के परिवार ने भी इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट के जरिए शोक जताया। साथ ही जानकारी दी कि जो भी फैंस Dani Li को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, उनके लिए भी एक सेरिमनी का आयोजन किया जाएगा।
क्या है लिपोसक्शन सर्जरी? – बता दें कि लिपोसक्शन सर्जरी में शरीर के मुख्य अंगों से अतिरिक्त फैट यानी चर्बी को सर्जरी के जरिए हटाया जाता है। यह बेसिकली मोटापा कम करने की तकनीक है। चेहरे से लेकर कमर, छाती, गर्दन और ठोड़ी जैसे हिस्सों के अतिरिक्त फैट को हटाकर स्लिम लुक दिया जाता है।
कई सिलेब्रिटीज की सर्जरी के कारण मौत – Dani Li का ब्राजील में बहुत नाम था। उन्हें Eu sou da Amazonia यानी I’m from the Amazon से पॉपुलैरिटी मिली थी। दानी ली ने 5 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। बीते कुछ साल में कई सिलेब्रिटीज को सर्जरी के बाद हुई दिक्कतों के कारण जान गंवानी पड़ी। अगस्त 2023 में अर्जेंटीना की एक्ट्रेस सिल्विना लूना की कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद जान चली गई थी।
Home / Entertainment / ब्राजीलियाई सिंगर Dani Li की 42 साल की उम्र में मौत, लिपोसक्शन सर्जरी के बाद बिगड़ गई थी हालत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website