Wednesday , April 22 2026 10:06 AM
Home / Uncategorized / ईरान में इजरायल कब तक हासिल कर लेगा लक्ष्य, IDF ने बता दी टाइमलाइन, शिया देश के 200 मिसाइल लॉन्चर तबाह

ईरान में इजरायल कब तक हासिल कर लेगा लक्ष्य, IDF ने बता दी टाइमलाइन, शिया देश के 200 मिसाइल लॉन्चर तबाह


इजरायली सेना के अनुसार, ऑपरेशन की शुरुआत से मंगलवार तक वायु सेना ने 70 ईरानी वायु रक्षा बैटरियों को नष्ट कर दिया है। शुक्रवार की सुबह शुरू हुए ऑपरेशन के पहले 24 घंटों में 40 से ज्यादा ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम पर हमला किया गया।
इजरायल और ईरान एक दूसरे पर लगातार हमले जारी रखे हुए हैं। इस बीच इजरायली सेना ने बताया है कि वह एक या दो सप्ताह के भीतर ईरान के खिलाफ अपने लक्ष्यों को हासिल कर लेगी। आईडीएफ के अधिकारियों ने मंगलवार 17 जून को ये जानकारी दी। मंगलवार को इजरायली वायुसेना ने पश्चिमी ईरान में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों के खिलाफ हवाई हमलों की एक लहर चलाई। सेना ने बताया कि लड़ाकू विमानों ने दर्जनों लॉन्चरों और अन्य सुविधाओं को निशाना बनाया।
ईरान पर इजरायल का हमला जारी – IDF के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने मंगलवार शाम को पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इजरायली वायु सेना के 60 फाइटर जेट ने कई घंटे पहले ‘ईरान के दिल में हमलों’ के लिए उड़ान भरी। इस दौरान इजरायल को टारगेट करने वाले लॉन्चरों को निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि इजरायली हमलों के कारण ईरान की सेना मध्य ईरान में वापस आ गई है। ‘अब वे इस्फहान से लॉन्च करने का प्रयास कर रहे हैं।’
70 ईरानी एयर डिफेंस बैटरियां बर्बाद – आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा कि वे पश्चिमी ईरान से चले गए हैं, लेकिन हम उनका पीछा कर रहे हैं। इजरायली सेना के अनुसार, ऑपरेशन की शुरुआत से मंगलवार तक वायु सेना ने 70 ईरानी वायु रक्षा बैटरियों को नष्ट कर दिया है। शुक्रवार की सुबह शुरू हुए ऑपरेशन के पहले 24 घंटों में 40 से ज्यादा ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम पर हमला किया गया। आईडीएफ ने कहा है कि ईरान के ऊपर उड़ान भरना अभी भी खतरे से खाली नहीं है।