Sunday , April 26 2026 7:32 AM
Home / News / भारत में Chinese App Ban, अब चीन तेज करेगा साइबर हमले?

भारत में Chinese App Ban, अब चीन तेज करेगा साइबर हमले?


पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC Ladakh) पर भारत और चीन की सेनाओं में बढ़े तनाव के बीच भारत सरकार सोमवार को चीन के 59 ऐप्लिकेशन्स को बैन कर दिया है (TikTok Ban)। भारत सरकार का कहना है कि ये ऐप्स भारतीय संप्रुभता, सुरक्षा और अखंडता पर घातक हमला कर रहे थे। भारत के इस कदम के बाद अब एक और खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, एक्सपर्ट्स पहले भी इस बात की चेतावनी दे रहे थे कि चीन अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए भारत पर अंधाधुंध साइबर अटैक्स का सहारा ले रहा है और अब इसका खतरा और बढ़ गया है।
कोरोना वायरस को लेकर चीन को पहले ही पूरी दुनिया ने घेर रखा था। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश चीन की भूमिका की जांच की मांग कर रहे थे। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया में ताबड़तोड़ साइबर हमले देखे गए। ये हमले खासकर मेडिकल संस्थानों, रिसर्च इंस्टिट्यूट्स, सरकारी एजेंसियों और अस्पतालों से जुड़े थे। ऑस्ट्रेलिया की सरकारी एजेंसियों ने इन हमलों का आरोप सीधे-सीधे चीन पर लगाया। इसके बाद दोनों देशों के बीच संबंध तल्ख होते चले गए और चीन ने अपने हमेशा के तरीके अपनाते हुए पहले ऑस्ट्रेलिया से व्यापार पर रोक लगाने शुरू की और फिर अपने स्टूडेंट्स और टूरिस्ट्स को ऑस्ट्रेलिया न जाने की सलाह दी।

यहां देखें चीन के 59 ऐप्स, जो हुए बैन
सबसे पहले तो यह जान लेते हैं कि भारत सरकार की ओर से चीन के कौन-कौन से ऐप्स प्रतिबंधित किए गए हैं। हां, यह लिस्ट देखकर आप भी चेक कर लीजिए कि आपके मोबाइल में तो इनमें से कोई नहीं है। यहां देख सकते हैं बैन किए गए चाइनीज ऐप्स:Tik Tok, Shareit, Kwai, UC Browser, Baidu map, Shein, Clash of Kings, DU battery saver, Helo, Likee, YouCam makeup, Mi Community, CM Browers, Virus Cleaner, APUS Browser, ROMWE, Club Factory, Newsdog, Beutry Plus, WeChat, UC News, QQ Mail, Weibo, Xender, QQ Music, QQ Newsfeed, Bigo Live, SelfieCity, Mail Master, Parallel Space, Mi Video Call Xiaomi, WeSync, ES File Explorer, Viva Video QU Video Inc, Meitu, Vigo Video, New Video Status, DU Recorder, Vault- Hide, Cache Cleaner DU App studio, DU Cleaner, DU Browser, Hago Play With New Friends, Cam Scanner, Clean Master Cheetah Mobile, Wonder Camera, Photo Wonder, QQ Player, We Meet, Sweet Selfie, Baidu Translate, Vmate, QQ International, QQ Security Center, QQ Launcher, U Video, V fly Status Video, Mobile Legends, DU Privacy
चाइनीज प्रॉडक्ट्स का बहिष्कार
चीन की कायराना हरकत के बाद से भारत में अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। नोएडा स्थित ओप्पो की कंपनी के सामने भी हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। कुछ जगहों पर चीन का सामान जलाए जाने की भी घटना सामने आई।
हर मोर्चे पर मात देने की तैयारी
पूर्वी लद्दाख इलाके में भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव पहले से ज्यादा बढ़ गया है। भारत ने भी चीन को हर मोर्चे पर मात देने की पूरी तैयारी कर ली है। चीन पर नजर रखने के लिए नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी और तैनाती दोनों ही बढ़ा दी है।
सैन्य मोर्चे पर भी पुख्ता है भारत
लद्दाख में चीन के साथ चल रहे सैन्‍य तनाव के बीच भारत सरकार के शीर्ष नीति निर्धारकों में एक बात पर आम राय बनती नजर आ रही है। उनका कहना है कि सीमा विवाद को सुलझाने के लिए चीन के साथ बातचीत तो चलती रहनी चाहिए लेकिन अगर जरूरत पड़े तो देश को ड्रैगन के साथ ‘टकराव या लड़ाई’ के लिए भी पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए।
‘थ्री इडियट्स’ के रीयल हीरो ने भी छेड़ रखी है जंग
थ्री इडियट्स फिल्म में बॉलिवुड ऐक्टर ने सोनम वांगचुक की जिंदगी का किरदार निभाया था। इस किरदार से लोग बहुत प्रभावित हुए थे। सोनम वांगचुक इन दिनों लगातार चीन को सबक सिखाने की अपील कर रहे हैं। इस अपील को लोग मान भी रहे हैं। वांगचुक का मानना है कि चीन को हराने के लिए बुलेट की ताकत तो सेना दिखाएगी ही, देशवासियों को वॉलेट की ताकत दिखानी चाहिए। वांगचुक कहते हैं कि हमें चीनी सामान खरीदने बंद कर देने चाहिए, जिनकी मदद से चीन को भारी रकम मिलती है और उससे चीन हथियारों में निवेश करता है।

ऐसे निशाना बनाते हैं
PwC इंडिया के साइबर सिक्यॉरिटी पार्टनर और लीडर सिद्धार्थ विश्वनाथ ने हमारे सहयोगी पोर्टल ET Now Digital को बताया था कि भारत पर होने वाले साइबर हमले चीन, रूस, पाकिस्तान, यूक्रेन, वियतनाम और कोरिया से होते हैं। विश्वनाथ ने बताया था कि साइबर अपराधी फर्जी ईमेल पर मालवेयर, ट्रोजन रैनसमवेयर के जरिए पूरे के पूरे संगठनों पर हमले करते हैं। हर साल इस डेटा-ब्रीच से भारत के संगठनों को 10-20 करोड़ डॉलर का नुकसान होता है।

सरकार की शह पर होते हैं अटैक
सरकारी सूत्रों का कहना है कि भारत को चीन की सरकार के टार्गेट किए जाने की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता क्योंकि वहां सरकार की जानकारी या इजाजत के बिना काम करना बेहद मुश्किल है। ज्यादातर हैकर भी सरकार के स्थापित किए गए संस्थानों से जुड़े हुए हैं। साथ ही, पहले कोरोना वायरस और फिर भारत और चीन के बीच सीमा विवाद बढ़ने के साथ इन हमलों में तेजी देखी गई है। इससे भी आशंका जताई जा रही है कि ड्रैगन सिर्फ रियल दुनिया में नहीं, वर्चुअल दुनिया में भी लड़ाई की फिराक में है।