Tuesday , October 20 2026 2:32 AM
Home / Entertainment / क्लो कार्दशियन ने पहले बार फैंस को दिखाया बेटे का चेहरा, रेड गाउन में बेटी संग ट्विनिंग किए एक्ट्रेस ने शेयर की

क्लो कार्दशियन ने पहले बार फैंस को दिखाया बेटे का चेहरा, रेड गाउन में बेटी संग ट्विनिंग किए एक्ट्रेस ने शेयर की


हॉलीवुड इंडस्ट्री में क्रिसमस के त्योहार की खूब धूम देखने को मिली। हसीनाओं ने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जमकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें वह फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच क्लो कार्दशियन ने भी अपने क्रिसमस लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार अपने बेटे का चेहरा फैंस को दिखाया है। एक्ट्रेस की ये फोटोज अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
ऑफ शोल्डर थाई हाई स्लिट गाउन में क्लो बेहद हॉट लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी गोद में बेटे को कैरी किया हुआ है। वह ब्लैक कपड़ों में बेहद क्यूट लग रही है।
जबकि उनकी बेटी भी रेड आउटफिट में अपनी मां संग ट्विनिंग किए नजर आ रही हैं। कैमरे के सामने क्लो अपने बच्चों संग जबरदस्त पोज दे रही हैं।
बता दें, क्लो कार्दशियन हॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेसेसे में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर क्लो की 285 मिलियन फैन फॉलोइंग है।