Tuesday , August 25 2026 12:23 PM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘चुलबुल पांडे’ ने ट्वीट कर दिया फैंस को गिफ्ट, ईद पर आएगी सलमान की ‘राधे’

‘चुलबुल पांडे’ ने ट्वीट कर दिया फैंस को गिफ्ट, ईद पर आएगी सलमान की ‘राधे’


रॉबिन हुड पांडे इस दिसंबर को स्क्रीन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दबंग 3’ में सलमान खान ‘रॉबिनहुड ‘पांडे के रूप में वापसी करेंगे, लेकिन सलमान ने अपने फैंस को एक और गिफ्ट दिया है। ईद 2020 पर उनकी फिल्म के नाम पर चल रही अफवाहों पर आखिरकार फुल स्टॉप लग गया है। सलमान ने अपने ट्विटर हैंडल से खुद इस बात की पुष्टि की है।
प्रभुदेवा के साथ पुलिस-ड्रामा ‘दबंग’ करने के बाद, सलमान खान अपनी ईद रिलीज़ ‘राधे’ के लिए फिर से डायरेक्टर के साथ जुड़ेंगे। ‘राधे’ टाइटल की यह फिल्म ईद 2020 रिलीज होगी। संजय लीला भंसाली के साथ उनकी हाल ही में घोषित फिल्म ‘इंशाल्लाह’ को छोड़ने के बाद, सलमान ने अपने फैंस से प्रॉमिस किया था कि वह ईद पर एक और फिल्म के साथ सिनेमाघरों में आएंगे।
सलमान ने अपनी फिल्म ‘दबंग 3’ के एक नए मोशन पोस्टर को भी रिलीज किया है, जिसके जरिए उन्होंने फिल्म ‘राधे’ से अपने किरदार के पहले लुक को पेश किया है। पोस्टर को शेयर करते हुए, सलमान ने लिखा, “आप ने पूछा था ना, ‘दबंग 3’ के बाद क्या?? ये लो जवाब…ईद राधे की!