Thursday , September 10 2026 5:34 AM
Home / Entertainment / किम कार्दशियन के शिपमेंट में ₹80,97,85,200 के कोकीन की तस्करी का पर्दाफाश, ड्राइवर को 13.5 साल जेल

किम कार्दशियन के शिपमेंट में ₹80,97,85,200 के कोकीन की तस्करी का पर्दाफाश, ड्राइवर को 13.5 साल जेल


किम कार्दशियन के क्लोदिंग ब्रैंड ‘स्किम्स’ के अंडरवियर और कपड़ों के शिपमेंट में 8.4 मिलियन डॉलर (₹80.97 करोड़) की कीमत की कोकीन के तस्करी का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पोलैंड के एक ट्रक ड्राइवर को पकड़ा गया है और उसे 13 साल और छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। कोकीन तस्करी का खुलासा खुलासा यूनाइटेड किंगडम के अधिकारियों के मुताबिक, पोर्ट पर जांच के दौरान हुआ।
Chelmsford Crown Court ने नैशनल क्राइम एजेंसी (एनसीए) की जांच के बाद 40 साल के Jakub Jan Konkel को सजा सुनाई गई है। इस मामले में उसे नीदरलैंड से किम कार्दशियन के ‘स्किम्स’ ब्रांड के कपड़ों के 28 पैलेट ले जा रहे अपने ट्रक में ड्रग्स छिपाने का दोषी पाया गया था।
इस भारी ट्रक का एक्स-रे किया गया, जिसमें तस्करी वाला माल पकड़ा गया – हालांकि ये मामला 5 सितंबर 2025 का है। पिछले साल सितंबर में, उत्तरी पोलैंड के रहने वाले जैकब को एसेक्स के हार्विच पोर्ट पर सीमा बल के अधिकारियों ने उस समय रोक लिया जब वह हुक ऑफ हॉलैंड से एक फेरी से आ रहे थे। उनके इस भारी ट्रक का एक्स-रे किया गया, जिससे उसमें छिपा हुआ और बैन सामान बरामद हुआ।