Tuesday , February 17 2026 12:37 PM
Home / Food / दही से बनाए लाजवाब आइसक्रीम

दही से बनाए लाजवाब आइसक्रीम


बच्चे हो या बूढ़े सभी को आइसक्रीम बेहद पसंद होती है। गर्मियों के मौसम में अगर रोज आइसक्रीम खाने को मिले तो बात ही अलग है। आइए आज हम आपको घर पर ही दही से लाजवाब आइसक्रीम बनाने की रेसिपी बताते है।
सामग्रीः
– 500 ग्राम ताजा दही
– 500 ग्राम पिसी हुई चीनी
– 50 ग्राम पिसे हुई बादाम
– 1 चम्मच इलायची पाउडर
– 1 चुटकी दालचीनी व जायफल पाउडर
– 2 बड़े चम्मच किशमिश
– 1 चुटकी पीला रंग
– 2 बूंद बादाम का अर्क
– पिस्ता, बादाम (गार्निशिंग)
विधि :
1.सबसे पहले दही को पतले कपड़े में बांधकर सारा पानी निकाल लें।
2.फिर दही को एक बॉउल में डालें। उसमें चीनी, पिसे हुए बादाम, इलायची, दालचीनी, जायफल, पीला रंग और अर्क डालकर मिलाएं।
3.अब इसे तब तक फेंटे जब तक इसमें झाग आ जाए।
4.फिर इसे पिस्ता और बादाम से गार्निश करें और फ्रीज में जमने के लिए रख दे।
5.अच्छी तरह जम जाने के बाद ठण्डी-ठण्डी कर्ड आइस्क्रीम का आनंद लें।