Friday , September 11 2026 10:31 AM
Home / Entertainment / दीपिका पादुकोण की खलेगी कमी! प्रेग्नेंसी नहीं, इस कारण एक्ट्रेस इवेंट में नहीं लेंगी हिस्सा

दीपिका पादुकोण की खलेगी कमी! प्रेग्नेंसी नहीं, इस कारण एक्ट्रेस इवेंट में नहीं लेंगी हिस्सा


बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2017 में मेट गाला में डेब्यू किया था। वो तीन बार इस प्रोग्राम का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ऑस्कर, कान्स और फीफा वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट्स में शरीक होकर भी अपना और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। लेकिन इस बार मेट गाला 2024 में उनकी कमी खलेगी। ना ना! इसकी वजह उनकी प्रेग्नेंसी नहीं है। बल्कि वर्क कमिटमेंट्स हैं। आइये डिटेल में जानते हैं।
Met Gala इस साल 6 मई को आयोजित होगा। हर बार की तरह ये कार्यक्रम न्यूयॉर्क के The Metropolitan Museum of Art में आयोजित होगा। इस बार की थीम ‘The Garden of Time’ है। दुनियाभर में फेमस इस इवेंट्स में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होती हैं और उनके अजीबोगरीब ड्रेस लोगों का ध्यान खींचते हैं। अब तक दीपिका के अलावा सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और आलिया भट्ट इसका हिस्सा बन चुकी हैं।