
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला और स्पेस एक्स CEO एलन मस्क को अमेरिका के सबसे बड़े साइंस मेडल से सम्मानित किया। अरबपति उद्योगपति मस्क को ‘नेशनल मेडल ऑफ साइंस’ देते हुए ट्रंप ने उन्हें “मॉडर्न थॉमस एडिसन” बताया। इसके साथ ही उन्हें दिग्गज, जीनियस और राष्ट्रीय धरोहर कहा। मस्क को यह सम्मान वॉशिंगटन में US इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में आयोजित ए न्यू गोल्डन एज सम्मेलन के दौरान दिया गया। ट्रंप ने स्पेस टेक्नोलॉजी, सैटेलाइट कम्युनिकेशन और अन्य क्षेत्रों में मस्क के काम की तारीफ की।
इस समारोह में अमेरिकी टेक कंपनियों के छह दिग्गजों को सम्मानित किया गया, लेकिन सबकी नजरें एलन मस्क पर थीं। वे पिछले साल ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बाद प्रशासन का हिस्सा बने थे, लेकिन बाद में नाराज होकर डिपार्टमेंट ऑफ एफिशिएंसी से अलग हो गए थे।
एलन मस्क को बताया जीनियस – ट्रंप ने कहा, “एलन, मैं आपको बधाई देना चाहता हूं। आप मेरे दोस्त हैं और भी बहुत कुछ, लेकिन आप सच में बहुत खास इंसान हैं।” मस्क को मेडल देते हुए ट्रंप ने कहा, “वह एक दिग्गज हैं। वह जीनियस हैं। उनके जैसा कोई नहीं है।”
ट्रंप ने गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन, NVidia के सीईओ जेन्सेन हुआंग और एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेस की सीईओ लिसा सु को भी नेशनल मेडल ऑफ साइंस दिया। इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और Del टेक्नोलॉजीज के सीईओ माइकल डेल को नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन से सम्मानित किया।
Home / Uncategorized / ‘एलन मस्क जीनियस, आज के जमाने के एडिसन’, ट्रंप ने दिया अमेरिका का सबसे बड़ा साइंस मेडल, बताया राष्ट्रीय धरोहर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website