Friday , April 24 2026 12:11 AM
Home / Uncategorized / लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 30 घंटे से फंसे 250 से ज्यादा यात्री

लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 30 घंटे से फंसे 250 से ज्यादा यात्री


लंदन से मुंबई जा रही वर्जिन अटलांटिक की एक फ्लाइट को तुर्की के दियारबाकिर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जिससे 30 घंटे से अधिक समय तक 250 से ज्यादा यात्री वहां फंसे हुए हैं। वर्जिन अटलांटिक ने गुरुवार (3 अप्रैल, 2025) को एक बयान जारी कर…
लंदन से मुंबई जा रही वर्जिन अटलांटिक की एक फ्लाइट को तुर्की के दियारबाकिर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जिससे 30 घंटे से अधिक समय तक 250 से ज्यादा यात्री वहां फंसे हुए हैं। वर्जिन अटलांटिक ने गुरुवार (3 अप्रैल, 2025) को एक बयान जारी कर जानकारी दी कि फ्लाइट वीएस358 को 2 अप्रैल को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से मुंबई के लिए उड़ान भरने के बाद तुर्की के दियारबाकिर में डायवर्ट किया गया। इसके पीछे एक मेडिकल इमरजेंसी और विमान में तकनीकी समस्या थी। एयरलाइन ने यात्री की सुविधा के लिए वैकल्पिक विमान व्यवस्था सहित कई विकल्पों पर विचार करने की बात कही है।
एयरलाइन ने बताया कि विमान की लैंडिंग के बाद तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके चलते फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। यात्रियों की असुविधा के लिए एयरलाइन ने खेद जताया और कहा कि वह उन्हें मुंबई पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान व्यवस्था पर विचार कर रही है। साथ ही, यात्रियों को तुर्की में होटल में ठहरने और जलपान की सुविधा दी जा रही है।
जहां एक ओर एयरलाइन ने यात्रियों को तुर्की में रातभर होटल में रहने और जलपान की सुविधा दी, वहीं कुछ यात्री असुविधा के कारण खफा नजर आए। हनुमान दास नाम के एक यात्री ने सोशल मीडिया पर शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि वर्जिन अटलांटिक के कर्मचारियों ने उन्हें छोड़कर होटल में आराम किया और एक टेक्स्ट संदेश के जरिए यात्रियों को सूचित किया। दास ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी और बच्चों को तीन लोगों के बीच एक तकिया मिल पाया था, लेकिन कंबल नहीं दिया गया था।