
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के लिए पिछले कुछ दिन काफी व्यस्त रहे हैं। NEET पेपर लीक के बाद पार्टी ने देश भर में विरोध प्रदर्शन किए हैं। प्रकाश राज के CJP में शामिल होने और बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन के दौरान अपना सपोर्ट देने के बाद, उनके को-स्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने दिल्ली में जन सेना पार्टी (JSP) की बैठक की। पवन ने CJP का समर्थन करने वालों की ‘छोटी सोच’ की आलोचना की और उन पर फूट डालने का आरोप लगाया।
एक स्टार होटल में हुई मीटिंग में पवन कल्याण ने अपनी पार्टी के सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने साफ किया कि दिल्ली में होने वाली मीटिंग के मुख्य एजेंडा में CJP भी शामिल था। एक्टर ने कहा, ‘आपने हाल ही में कॉकरोच के बारे में सुना होगा। इससे मुझे ‘सुमति शतकम’ (नैतिकता पर आधारित तेलुगू किताब) की याद आ गई। एक छोटा सा जीव या चींटी भी एक ताकतवर सांप को मार सकता है।’
CJP का सपोर्ट करने वालों को पवन कल्याण ने लताड़ा – अपनी बात को और समझाते हुए उन्होंने कहा, ‘इसी तरह, छोटी सोच वाले लोग और जिन्हें इस देश की राजनीति की गहराई की समझ नहीं है, वे देश की अखंडता को कमजोर करने के लिए फूट डालने वाली बातों का इस्तेमाल करेंगे। हमें ऐसी सोच का शिकार नहीं होना चाहिए। जब छोटी सोच वाले करोड़ों लोग एक साथ आते हैं, चाहे अच्छे हों या बुरे, तो उनका असर बहुत जबरदस्त हो सकता है। इसलिए, हमें इसके खिलाफ लड़ना चाहिए और इसमें शामिल नहीं होना चाहिए।’
पवन कल्याण बोले- कॉकरोच गटर में रहता है – हाल ही में पवन ने ANI से यह भी कहा, ‘आखिर वे क्यों नाराज हैं, इस बात पर गौर करना होगा। कॉकरोच तो गटर में रहता है… शायद इसीलिए मैं उनके दर्द को समझ सकता हूं।’ उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपने बेटे अकीरा नंदन से CJP के बारे में बात की थी।
आज सुबह मैं अपने बेटे से बात कर रहा था और मैंने यही सवाल पूछा। मैंने पूछा कि उसके कितने दोस्त हैं – उनका दोस्तों का एक बड़ा ग्रुप है, करीब 20 लोग हैं और मैंने उससे पूछा कि उनमें से कितने लोगों ने सब्सक्राइब किया है। उसने बताया कि उसे लगता है उनमें से तीन ने सब्सक्राइब किया है। पवन कल्याण, एक्टर और नेता
प्रकाश राज ने किया CJP का सपोर्ट – प्रकाश राज के CJP के समर्थन में खुलकर सामने आने के एक दिन बाद पवन का यह बयान आया है। प्रकाश राज एख दिन पहले ही एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक और CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘चुने हुए नेताओं को अपना काम करना चाहिए! आपने समीकरण क्यों बदल दिया है? आप राजनीति कर रहे हैं, जबकि आपको अपना काम करना चाहिए। ऐसा नहीं चलेगा!’
Home / Entertainment / Bollywood / ‘कॉकरोच तो गटर में रहता है’, Pawan Kalyan का प्रकाश राज पर निशाना? बोले- इनका साथ देने वाले देश तोड़ रहे
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website