
जब से बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स ने तलाक का ऐलान किया है, इंटरनेट पर हलचल मच गई है। खासकर उनसे जुड़े पुराने किस्से एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इन्हीं में से एक है मेलिंडा से शादी के बाद भी बिल का उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ता। टाइम के एक पुराने आर्टिकल के मुताबिक गेट्स और ऐन विनब्लैड 1994 में मेलिंडा से शादी के बाद बिल और ऐन एक बीच पर हर साल समय बिताते थे और माना गया कि मेलिंडा भी इससे सहमत थीं।
क्या आप मैथ एक्सपर्ट हैं ? क्विज खेलिए और जीतें : TIME के लिए वॉल्टर आइसकसन ने इसके बारे में लिखा था। आइसकसन ने अपने आर्टिकल में लिखा है कि ऐन और बिल 1984 में एक-दूसरे से एक कॉन्फ्रेंस के दौरान मिले थे। वे डेट भी अलग तरह से करते थे। आर्टिकल के मुताबिक, ‘वे एक ही समय पर एक ही फिल्म अलग-अलग शहरों में देखने जाते थे और फोन पर उसे डिस्कस करते थे।’
ऐन बिल से पांच साल बड़ी थीं और वह शादी करना चाहती थीं। इसी को लेकर 1987 में दोनों का ब्रेक अप हो गया। हालांकि, दोनों गहरे दोस्त रहे।’ ब्रेकअप के बाद अक्सर दो लोग दोस्त बने रहते हैं लेकिन ऐन और बिल की खास दोस्ती ने जरूर सबको हैरान किया है।
इसी आर्टिकल में आगे कहा गया है, ‘अब भी गेट्स का उनकी पत्नी के साथ यह समझौता है कि वह और ऐन छुट्टियां मना सकते हैं। हर साल स्प्रिंग में वे नॉर्थ कैरोलीना स्थित ऐन के बीच कॉटेज पर वीकेंड के लिए जाते हैं।’ इस आर्टिकल को लेकर लोग तब भी हैरान थे और आज भी हैं कि आखिर मेलिंडा इसके लिए तैयार कैसे हुईं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website