
न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला 2026 में वैसे तो रिहाना से लेकर काइली जेनर और ईशा अंबानी से सबरीना कारपेंटर तक सब पहुंचे, लेकिन अपनी खूबसूरती के कारण मजमा लूट ले गईं निकोल किडमैन की बेटी। 17 साल की संडे रोज़ को देख हर कोई फिदा है। सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड हो रही हैं। सब संडे के बारे में जानना चाहते हैं। तो फिर देर किस बात की, यहां जानिए सबकुछ।
मेट गाला 2026 में जहां रिहाना से लेकर ईशा अंबानी, सबरीना कारपेंटर और काइली जेनर जैसी दिग्गजों के फैशनेबल अंदाज ने सुर्खियां बटोरी हैं, वहीं ‘बेबी गर्ल’ फेम निकोल किडमैन भी व्हाइट कार्पेट पर अपनी बेटी संडे रोज़ के साथ पहुंचीं। 58 साल की मां और 17 साल की बेटी की इस जोड़ी ने शाम का सारा मजमा लूट लिया है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर निकोल किडमैन के बोल्ड रेड ड्रेस से ज्यादा उनकी बेटी की खूबसूरती की चर्चा है। मजेदार बात यह भी रही कि इवेंट के व्हाइट कार्पेट पर इंटरव्यू के दौरान निकोल किडमैन ने मस्ती भरे अंदाज में बेटी की स्कूल लाइफ से जुड़ा मजेदार और हैरान करने वाला किस्सा शेयर किया। निकोल ने कहा कि उनकी बेटी को इस दिलकश रात के बाद अगली सुबह स्कूल भी जाना है।
हाई स्कूल में पढ़ रही हैं निकोल किडमैन की बेटी – निकोल किडमैन ने बताया उनकी बेटी संडे रोज़ अभी हाई स्कूल में पढ़ रही हैं। संडे रोज़ अभी 17 साल की हैं और वह लाइट्स-कैमरा-एक्शन की दुनिया के साथ-साथ अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई भी पूरी कर रही हैं। ‘वोग मैगजीन’ से बात करते हुए निकोल किडमैन ने कहा, ‘चाहे कुछ भी हो जाए, उनकी बेटी को अगले दिन स्कूल जाना ही होता है।’ (फोटो: AP)
निकोल किडमैन बोलीं- मेरी बेटी को सुबह 8 बजे स्कूल जाना है -ऑस्कर जीत चुकीं निकोल ने आगे बताया, ‘संडे रोज़ ने अपने पहले मेट गाला को लेकर बहुत तैयारी की है। वह संयम और पूरे समय बहुत शांत रहीं। उसे कल सुबह 8 बजे तक स्कूल पहुंचना है। वह मेट गाला और पढ़ाई, दोनों की मोर्चो पर कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। जानकारी के लिए बता दें कि निकोल किडमैन इस फैशन इवेंट ‘मेट गाला 2026’ की को-चेयरमैन भी हैं। उनके साथ बियोंसे, वीनस विलियम्स और अन्ना विंटूर भी अध्यक्षता कर रही हैं। (फोटो: AP)
मेट गाला की थीम और निकोल किडमैन – बहरहाल, अब जब संडे रोज़ हर तरफ सुर्खियां बटोर रही हैं, तो हर कोई उनकी पढ़ाई से लेकर परवरिश तक सबकुछ जानने के लिए उत्सुक हैं। मेट गाला में जहां मां-बेटी ने मिलकर पोज दिए, वहीं संडे रोज़ ने कहा, ‘मेरे लिए सचमुच बहुत खास है, क्योंकि मैं अपने पहले मेट गाला में एक प्रतीक बनना चाहती थी।’ इस साल के मेट गाला की थीम ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’ थी, जबकि ड्रेस कोड ‘फैशन इज आर्ट’ था। इस थीम से जुड़ी एक खास प्रदर्शनी भी दर्शकों के लिए लगाई जाएगी, जो 10 मई, 2026 से 10 जनवरी, 2027 तक चलेगी।
Home / Entertainment / निकोल किडमैन की बेटी Sunday Rose को देख फिदा हैं सब, मां बोली- इसे सुबह स्कूल जाना है
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website