Thursday , July 9 2026 8:26 AM
Home / Entertainment / फेमस ब्रिटिश सिंगर का 37 साल की उम्र में निधन , लॉरेन बेनेट पीछे छोड़ गई हैं 6 साल की बेटी

फेमस ब्रिटिश सिंगर का 37 साल की उम्र में निधन , लॉरेन बेनेट पीछे छोड़ गई हैं 6 साल की बेटी


करीब 15 साल पहले साल 2011 के हिट सॉन्ग ‘पार्टी रॉक एंथम’ की सिंगर लॉरेन बेनेट अब हमारे बीच नहीं रहीं। मात्र 37 वर्ष की आयु में उनके निधन की खबर ने सबको दुखी कर दिया है। ब्रिटिश गायिका के निधन की घोषणा उनके पूर्व बैंड, जीआरएल ने सोमवार 6 जुलाई को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए की।
हालांकि, इस बयान में सिंगर की मौत की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस पोस्ट में लिखा गया है, ‘बड़े दुख के साथ हम अपनी प्यारी लॉरेन के निधन की खबर शेयर कर रहे हैं।’
‘हमारा दिल टूट गया है और हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते’ – पोस्ट में उनके निधन की घोषणा करते हुए जारी बयान में कहा गया, ‘हमारा दिल टूट गया है, और हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि वह हमारे लिए कितनी मायने रखती थीं। हम उनके प्यार, हंसी और अनगिनत यादों को हमेशा संजोकर रखेंगे, जो उन्होंने हमें दीं। उनकी खूबसूरत आत्मा ने कई लोगों के जीवन को छुआ और हम उन्हें बहुत याद करेंगे और हमेशा प्यार करेंगे। शांति से आराम करो, प्यारी लॉरेन।’
बेनेट की डेथ की वजह का पता नहीं चल पाया है- हालांकि, अभी तक इस मामले में परिवार या प्रतिनिधियों की ओर से कोई बयान नहीं आया है। लॉरेन बेनेट की डेथ से कुछ दिन पहले उनके बीमार होने की कोई खबर नहीं है। ब्रिटिश टैब्लॉइड ‘द डेली मेल’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने बेनेट की डेथ की वजह का पता लगाने के लिए उनके करीबियों से संपर्क किया है। हालांकि, अभी तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है।
आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 22 फरवरी का – उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पता चलता है कि वह काफी कम सोशल मीडिया पर रहती थीं। इस साल भी सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रही थीं। उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 22 फरवरी का है, जिसमें उन्होंने नैन्सी सिनात्रा के एक गाने का वीडियो शेयर किया था। अब तक उनके दोस्तों की ओर से उनकी मौत के संभावित कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
अपने पीछे छह वर्षीय बेटी हार्लो को छोड़ गई हैं – बता दें कि दिवंगत सिंगर अपने पीछे छह वर्षीय बेटी हार्लो को छोड़ गई हैं, जो ‘फुटलूज़’ एक्टर केनी वॉर्मल्ड से हुई थी। वह 2021 तक इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की तस्वीरें अक्सर पोस्ट करती थीं।