मुंबई। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस उनकी गर्लफ्रेंड गिनी का दीदार कर के खुश होंगे। ये खबर कपिल के फैंस के लिए चौंकाने वाली है। कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया से दिल्ली होते हुए मुंबई लौट रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, कपिल शर्मा और अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया से मुंबई लौट रहे थे। जिसमें सुनील ग्रोवर भी शामिल थे।
कपिल शर्मा ने मीडिया से कहा..
खबरों के अनुसार, कपिल शर्मा ने मीडिया से बातचीत कर सफाई देते हुए कहा कि, “मुझे याद नहीं, एक्चुअली हमारी हर फ्लाइट में लड़ाई होती है, इट्स अ हेल्थी फाइट, वी फाइट फॉर वर्क, वी फाइट फॉर गुड वर्क।”
कपिल शर्मा नशे में थे..
कपिल की टीम सिडनी और मेलबोर्न में शो करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी। वे बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, कपिल शर्मा ने पी रखी थी। अपने नशे में धुत कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर की तरफ चले गए। सुनील एक ही केबिन में थे जहां जा कर कपिल उनसे दुर्व्यवहार करने लगे और फिर उन्हें मारना शुरू कर दिया।
सुनील ग्रोवर ने लिया फैसला..
सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के इस तरह के बर्ताव से हैरान थे। सुनील ने इस पर कोई प्रतिक्रिया न करने का फैसला किया। रिपोर्ट के अनुसार, कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर का अपमान करते हुए कहा, “तू है कौन? तेरा शो फ्लॉप हो गया था, तू मेरा नौकर है, तू ऑस्ट्रेलिया में भी जो खुद से शो किया वो फ्लॉप था…” इस घटना से प्लेन के कुछ यात्री डर गए जिसके बाद उन्होंने इमर्जेंसी लैंडिंग की भी मांग की। कपिल शर्मा के दुर्व्यवहार से आहत होकर सुनील ने उनके शो में परफॉर्म करने से इनकार कर दिया है।
डॉक्टर मशहूर गुलाटी को लोगों ने काफी पसंद किया है..
कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो को कामयाबी की बुलंदियों तक पहुंचाने में जिन लोगों का सबसे बड़ा हाथ है, उनमें बेशक आप सुनील ग्रोवर को गिन सकते हैं। कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी के किरदार में नजर आने वाले सुनील को लोगों ने काफी पसंद किया। सुनील ग्रोवर शो का सबसे पसंदीदा चेहरा बन गए हैं। ऐसे में यदि वो इस शो के छोड़ते हैं तो कपिल शर्मा के शो की लोकप्रियता पर गहरा असर पड़ेगा। शो में कपिल की सुनील से जबरदस्त नोकझोंक होती थी जिसे दर्शक काफी पसंद करते रहे हैं।