Monday , March 23 2026 10:10 AM
Home / Entertainment / Bollywood / दरारों को भरना आज दुनिया की जरूरत : प्रियंका चोपड़ा

दरारों को भरना आज दुनिया की जरूरत : प्रियंका चोपड़ा


मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा अब एक विज्ञापन फिल्म ‘ब्रिजिंग द गैप्स’ में नजर आएंगी। उन्में इनके साथ विज खलीफा, अदवोआ अबोआ और मारिया बोर्गेस जैसे कई कलाकारों नजर आएंगे। प्रियंका ने एक बयान में कहा, “दुनिया में कई दरारें हैं, जिन्हें भरने की ही जरूरत है। मेरे लिए इनमें से सबसे महत्वपूर्ण महिलाओं का सशक्तिकरण है। महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने की जरूरत है और अपने लिए जो सर्वश्रेष्ठ कर सकती हैं, वह करने की जरूरत है।”
बता दें कि नवोदित निर्देशक एडवर्ड एनिनफुल के निर्देशन में बनी ‘ब्रिजिंग द गैप्स’ का निर्माण अमेरिकी परिधान ब्रांड गैप के लिए किया गया है. इसमें क्रिस्टी ब्रिंकले, माइल्स चैमले-वॉटसन, जोनाथन ग्रोफ, फ्रेनांडा ली, ऐलेन रोजा, जैस्मिन सैंडर्स समेत कई कलाकार नजर आएंगे।