Monday , April 27 2026 12:55 PM
Home / News / फिनलैंड की पीएम सना मारिन ने अब माफी मांगी, पार्टी करते हुए वीडियो हुआ था वायरल

फिनलैंड की पीएम सना मारिन ने अब माफी मांगी, पार्टी करते हुए वीडियो हुआ था वायरल

फिनलैंड की पीएम सना मारिन ने मंगलवार को पार्टी के दौरान अपने घर पर ली गई “अनुचित तस्वीर” के लिए माफी मांगी है. गौरतलब है बीते हफ्ते से उन्हें ऑफिशियल होम पर की गई एक पार्टी और उसकी तस्वीरें वायरल होने पर अपने देश में आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. 36 साल की इस युवा पीएम ने अपने नागरिकों से तहेदिल से अपनी तस्वीर पर अफसोस जताया है. अपने खाली वक्त में किए जा रहे आराम और खुशी छुपाकर न रखने वाली मारिन ने बताया कि यह तस्वीर जुलाई में एक संगीत समारोह के दौरान उन्होंने एक निजी पार्टी में ली थी.
नेगेटिव आया था ड्रग टेस्ट : गौरतलब है कि फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन (Sanna Marin) को अपनी निजी पार्टी के वीडियो वारयल होने के बाद विपक्षी दल की आलोचना भी झेलनी पड़ रही है. हालात यहां तक पहुंच गए कि उन्हें ड्रग टेस्ट (Drug Test) कराना पड़ा. हालांकि सोमवार को दुनिया के सबसे युवा नेताओं में से एक सना का एक ड्रग टेस्ट नेगेटिव (Drug Test Negative) आया है. पिछले हफ्ते ही एक अन्य पार्टी में फिनिश हस्तियों (Finnish Celebrities) के साथ गाती और डांंस करते फिनलैंड की पीएम सना का वीडियो फुटेज सामने आया था. इसी वजह से पैदा हुई गलतफहमियों को दूर करने के लिए पीएम ने ये ड्रग टेस्ट करवाया था.
उन्होंने आगे कहा कि वह अपना खाली वक्त कैसे बिताती है. इसे उन्होंने कभी छुपा कर नहीं रखा. पीएम मारिन ने बताया कि उन्होंने यह तस्वीर जुलाई में एक संगीत समारोह के बाद अपने दोस्तों के साथ एक निजी पार्टी के दौरान ली थी. उन्होंने अपने समुद्र के किनारे घर में हुई इस पार्टी के बारे में कहा, “हमने सोना (Sauna) बाथ लिया, तैराकी की और एक साथ वक्त बिताया.”
फिनलैंड के नागरिकों की अलग-अलग है राय : अपनी युवा प्रधानमंत्री सना मारिन की तस्वीरों को लेकर फिन्स यानी फिनलैंड के लोग बंटे हुए हैं. कुछ लोग अपनी युवा नेता के अपने हाई-प्रोफाइल करियर के साथ ही एक निजी जीवन को भी खुलकर जीने के मुरीद हैं और उनके समर्थन में उतरे हैं. तो दूसरी तरफ कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि उनके पीएम का खाली वक्त में किया गया ये व्यवहार उनके सियासी फैसलों पर असर डालेगा.दिसंबर 2019 में सोशल डेमोक्रेट (Social Democrat) पार्टी की नेता सना मारिन दुनिया में कम उम्र में पीएम पद संभालने वाली युवा नेता बनने को लेकर चर्चा में आई थीं.