Sunday , May 31 2026 6:06 AM
Home / Entertainment / स्‍पाइडर-मैन के फैंस को झटका! Tom Holland का इशारा Spider-Man Brand New Day के बाद नहीं बनेंगे सुपरहीरो

स्‍पाइडर-मैन के फैंस को झटका! Tom Holland का इशारा Spider-Man Brand New Day के बाद नहीं बनेंगे सुपरहीरो


MCU की फिल्मों में स्पाइडर-मैन और पीटर पार्कर का रोल निभाने वाले मशहूर एक्टर टॉम हॉलैंड ने कहा है कि वह ‘स्पाइडर-मैन ब्रैंड न्यू’ के बाद रिटायर हो जाएंगे। वह अब सुपरहीरो नहीं बनेंगे। यह खबर फैंस का दिल तोड़ने वाली है। टॉम हॉलैंड ने कहा है कि वह यह रोल अब नए एक्टर को पास-ऑन करने में खुशी महसूस करेंगे।
टॉम हॉलैंड करीब एक दशक से मार्वल सेनिमैटिक यूनिवर्स (MCU) में स्पाइडर-मैन और पीटर पार्कर का किरदार निभाते आ रहे हैं, पर अब ऐसा लगता है कि उनका यह सफर खत्म होने वाला है। टॉम हॉलैंड अब आने वाली फिल्मों में शायद स्पाइडर-मैन नहीं बनेंगे। उन्होंने खुद इसका हिंट दिया है। टॉम हॉलैंड ने एक इंटरव्यू में इशारा दिया है कि वह Spider-Man Brand New Day के बाद सुपरहीरो नहीं बनेंगे। यह खबर फैंस को तगड़ा झटका देने वाली है।
स्पाइडर-मैन के रोल से रिटायर होंगे टॉम हॉलैंड – टॉम हॉलैंड को फैंस ने करीब 10 साल से स्पाइडर-मैन और पीटर पार्कर के रोल में देखा है। उनके लिए इस रोल में किसी और एक्टर की कल्पना कर पाना भी मुश्किल है। ऐसे में अगर टॉम हॉलैंड सुपरहीरो के इस किरदार से हट जाते हैं, तो यह वाकई दिल तोड़ने वाला है। Spider-Man: Brand New Day की रिलीज से पहले, टॉम हॉलैंड ने फ्रैंचाइजी के भविष्य के बारे में बात की। साथ ही कहा कि उन्हें स्पाइडर-मैन किरदारों की अगली पीढ़ी को स्पॉटलाइट दिलाने में बहुत खुशी मिलेगी।
बताया स्पाइडर-मैन के बाद कौन आएगा आगे? – ‘एम्पायर मैगजीन’ को दिए एक इंटरव्यू में, टॉम हॉलैंड ने बताया कि MCU के स्पाइडर-मैन बनने के बाद आगे कौन आएगा। वह बोले, ‘अगला जो भी हो, चाहे वह माइल्स मोरालेस हो, स्पाइडर-ग्वेन हो, स्पाइडर-वुमन हो या कुछ और, मैं अगले चैप्टर की नींव रखने में हिस्सा लेना चाहूंगा। वह कैसा होगा, यह मैं नहीं जानता।’ टॉम ने स्पाइडर-मैन के रूप में अपनी जर्नी और उसके प्रभाव की तुलना एमसीयू में ‘आयरन मैन’ बने रॉबर्ट डाउनी जूनियर के प्रभाव से भी की। उन्होंने कहा कि अगर डाउनी की तरह वह भी उनके लिए कुछ कर सकें, तो बहुत खुश होंगे।
टॉम हॉलैंड 4 बार बन चुके हैं स्पाइ़र-मैन – टॉम हॉलैंड पहली बार MCU की फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’ में स्पाइडर-मैन बने थे और फिर देखते ही देखते इस यूनिवर्स के बड़े स्टार्स में शुमार हो गए थे। इसके बाद वह ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ और ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ में भी स्पाइडर-मैन बने और छा गए। वह MCU की तीन सोलो स्पाइडर-मैन फिल्में कर चुके हैं और अब ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ बतौर सोलो स्पाइडर-मैन उनकी चौथी फिल्म होगी।
टोबी मैगुइरे 3 बार तो एंड्रयू गारफील्ड 2 बार बने स्पाइडर-मैन – टॉम हॉलैंड से पहले टोबी मैगुइरे ने तीन फिल्मों में स्पाइडर-मैन का किरदार निभाया था, जबकि एंड्रयू गारफील्ड दो फिल्मों में बतौर स्पाइडर-मैन नजर आए। पिछले कुछ महीनों से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि Spider-Man: Brand New Day पीटर पार्कर और स्पाइडर-मैन के रूप में टॉम हॉलैंड की आखिरी फिल्म हो सकती है। यह भी दावा किया जा रहा है कि MCU भविष्य में एक नया लाइव-एक्शन स्पाइडर-मैन ला सकता है।