Thursday , October 22 2026 11:47 PM
Home / Entertainment / Bollywood / गणेश आचार्य ने घटाया वजन, बोले- ‘मैं ऊजार्वान महसूस कर रहा हूं’

गणेश आचार्य ने घटाया वजन, बोले- ‘मैं ऊजार्वान महसूस कर रहा हूं’


बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य इन दिनों अपनी फिल्म ‘देहाती डिस्को’ का प्रमोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। गणेश ने फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की और वजन घटाने के अपने सफर के बारे में भी बताया।
उन्होंने कहा कि वजन कम करना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने काम किया और इसे संभव बनाने के लिए भरपूर मेहनत की।
गणेश ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि वजन कम करने के बाद उन्हें अच्छा काम मिल रहा है। 98 किलो वजन कम करने के बाद मैंने वास्तव में ऊजार्वान महसूस किया। यह ज्यादा काम करने और थोड़ा सा अभिनय करने का सबसे अच्छा चरण था।
गणेश ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत ‘एबीसीडी: एनी बॉडी कैन डांस’ से की। उन्हें ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘मल्हारी’ की कोरियोग्राफी के लिए भी काफी सराहना भी मिली थी।
गणेश आचार्य आने वाली फिल्म ‘देहाती डिस्को’ में मुख्य भूमिका निभा रहे है।
गणेश आचार्य ने एक साक्षात्कार में कहा, फिट होने के बाद मेरे लिए बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन डांस के लिए मेरा जुनून तब भी था जब मैं वजनी था।
गणेश आचार्य की ‘देहाती डिस्को’ का निर्देशन मनोज शर्मा ने किया है। फिल्म का निर्माण गीतेश चंद्राकर, वसीम कुरैशी और कमल किशोर ने बैनर कुरैशी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और वन एंटरटेनमेंट फिल्म प्रोडक्शंस के तहत किया है।