Thursday , May 7 2026 2:34 AM
Home / Entertainment / Bollywood / गौरी खान ने शेयर की न्यूड पेंटिंग, लोग पूछने लगे अजीब-अजीब सवाल

गौरी खान ने शेयर की न्यूड पेंटिंग, लोग पूछने लगे अजीब-अजीब सवाल


एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी को तो सभी जानते ही हैं। इंडस्ट्री में उनकी अपनी एक अलग पहचान है। पेशे से वह एक इंटिरियर डिजाइनर हैं। अक्सर गौरी अपने कलात्मक डिजाइन के लिए सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इस बार वह किसी और वजह से चर्चा में हैं।
बीते दिनों गौरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की थी। न्यूज पेंटिग शेयर करते हुए गौरी ने कैप्शन लिखा, ‘ब्लैक ड्रामा’। गौरी के फोटो शेयर करते ही, लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और अजीबो-गरीब सवाल करने लगे।
बता दें कि गौरी द्वारा शेयर की गई पेंटिंग इटली के मशहूर आर्टिस्ट रोबर्टो फेरिस की बनाई गई है। पेंटिंग में तीन लोग नजर आ रहे हैं और तीनों ने ही कपड़े नहीं पहने हुए। पेंटिंग पूरी तरह से न्यूड। हालांकि, लोगों को उसका मतलब भी समझ नहीं आया और न्यूड पेंटिंग देख उन्होंने गौरी से ही सवाल करने शुरू कर दिए।
एक यूजर ने शाहरुख को कमेंट में टैग करके लिखा कि आपकी पत्नी ने शराब पी रखी है क्या? वहीं एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि ऐसी फोटो देखकर आपकी बेटी और बेटी पर क्या असर पड़ेगा। इतना ही नहीं, एक यूजर ने गौरी को मेंशन करते हुए लिखा कि ये बहुत बुरा है गौरी मैम।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब गौरी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं। इससे पहले वह शाहरुख के बर्थडे पर अपनी ट्रांसपेरेंट ड्रेस को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर गौरी ही उस ड्रेस की लोगों ने काफी आलोचना की थी। उस समय लोगों ने गौरी खान के ड्रेसिंग सेंस को लेकर सवाल उठाए थे।