
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने भी फारूक अब्दुल्ला के कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के दावों संबंधी बयान को गलत बताया। गुलाम नबी आजाद ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि मैं फारूक साहब का सम्मान करता हूं, लेकिन उनका बयान पूरी तरह गलत है। अगर कोई भारत और जम्मू-कश्मीर के लोगों का दुश्मन है, तो वह पाकिस्तान है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की स्थिति देखिए, जहां लोग अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्ष 1947 से लेकर अब तक नेहरू से लेकर मोदी तक, केंद्र में रही विभिन्न सरकारों ने राजनीतिक संबद्धताओं से परे जम्मू-कश्मीर के विकास में योगदान दिया है।
फारूक अब्दुल्ला साहब के बयान से हैरान – मैं फारूक अब्दुल्ला साहब के बयान से हैरान हूं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में उनके लंबे सार्वजनिक जीवन को देखते हुए, मुझे उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। पाकिस्तान हमारा विनाश करने वाला है, न कि हमें बचाने वाला। PoK को ही देख लीजिए, जहां लोग पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। पाकिस्तान कभी भी हमारा रक्षक नहीं रहा है, बल्कि यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए हमेशा एक खतरा बना हुआ है।
फारूक अब्दुल्ला ने क्या कहा था – गुलाम नबी आजाद की यह टिप्पणी अब्दुल्ला के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान द्वारा बार-बार कश्मीर का मुद्दा उठाने से इस क्षेत्र की सुरक्षा में मदद मिली है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख अब्दुल्ला ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर का मुद्दा उठाने की पाकिस्तान की लगातार कोशिशें जम्मू-कश्मीर की रक्षा कर रही हैं। साथ ही, उन्होंने इस क्षेत्र को लेकर केंद्र सरकार के इरादों पर भी सवाल उठाए।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर का मुद्दा उठाने की पाकिस्तान की लगातार कोशिशें जम्मू-कश्मीर की रक्षा कर रही हैं। फारूक अब्दुल्ला
पाकिस्तान की तारीफ, केंद्र सरकार पर उठाए सवाल – शनिवार को बारामूला में आयोजित कार्यक्रम में अब्दुल्ला ने कहा था कि हमारा पड़ोसी पाकिस्तान लगातार इस मामले में लगा हुआ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हर जगह जाकर कहते हैं कि कश्मीर का मुद्दा अभी तक हल नहीं हुआ है। वे हमारी रक्षा कर रहे हैं वरना केंद्र सरकार के इरादे तो अच्छे नहीं हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या जम्मू-कश्मीर के लोग केंद्र से न्याय की उम्मीद कर सकते हैं और उनसे अपने अधिकारों तथा पहचान के लिए खड़े होने का आग्रह किया।
Home / News / India / फारूक अब्दुल्ला के बयान से गुलाब नबी आजाद हैरान, बोले- पाकिस्तान कभी भी हमारा रक्षक नहीं रहा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website