Tuesday , April 28 2026 12:23 AM
Home / Entertainment / Bollywood / गोविंदा का डाउनफॉल उनके वहम ने किया’, अश्विन कौशल का खुलासा- उनमें कादर खान जिंदा हैं, तथास्तु करके गए

गोविंदा का डाउनफॉल उनके वहम ने किया’, अश्विन कौशल का खुलासा- उनमें कादर खान जिंदा हैं, तथास्तु करके गए


गोविंदा के साथ काम कर चुके एक्टर अश्विन कौशल ने एक इंटरव्यू में उनके बारे में बात की। अश्विन ने बताया कि गोविंदा का डाउनफॉल किस कारण हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदा में कादर खान जिंदा हैं और वह उन्हें ‘तथास्तु’ करके गए हैं।
पिछले काफी समय से गोविंदा के लुढ़कते करियर और डाउनफॉल की चर्चा होती आ रही है। फैंस कई साल से एक्टर के जबरदस्त कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, एक बार गोविंदा के मैनेजर ने बताया था कि वह स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और कमबैक की तैयारी में हैं। पर यह कब होगा, अभी कुछ पता नहीं हैं। और इस बीच गोविंदा अलग-अलग शहरों में छोटे-मोटे कार्यक्रमों में परफॉर्म करते हुए दिख जाते हैं। अब एक्टर अश्विन कौशल ने एक इंटरव्यू में गोविंदा के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि क्यों गोविंदा का डाउनफॉल हुआ। साथ ही कहा कि अगर वह चाहें तो आज भी अपना सुपरस्टार का टैग वापस ले सकते हैं।
गोविंदा के डाउनफॉल पर बोले अश्विन कौशल – अश्विन कौशल कई साल से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और दर्जनों फिल्में कीं। ‘पीके’, ‘जवान’ और ‘गुलाम’ जैसी फिल्मों में नजर आए। वह गोविंदा के साथ भी काम कर चुके हैं और उनके साथ काफी समय बिताया है। अश्विन कौशल ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में यह भी कहा कि गोविंदा में कादर खान हैं और वह उन्हें ‘तथास्तु’ करके गए हैं।
‘वहम के कारण हुआ गोविंदा का डाउनफॉल, उससे बड़ा कोई जहर नहीं’ – अश्विन कौशल से जब पूछा गया कि गोविंदा का डाउनफॉल क्यों हुआ , तो वह बोले, ‘दिस इज ए पॉइंट, और इसका एक ही रीजन है कि वहम से बड़ा जहर लाइफ में और कोई नहीं है। इस वहम ने उनका डाउनफॉल कर दिया। उनके तौर-तरीके, उनका एटीट्यूड… सब चीजों को बदल दिया। गोविंदा को कोई भला रोक सकता है? बस मैं कह रहा था ना कि आ बैल मुझे मार। अभी भी टाइम है। वो कौन सा 90 साल के हो गए। मैं प्रार्थना करता हूं कि कोई चीची भैया को इससे बाहर निकाले और दमदार रोल दे। वो एंटरटेनमेंट के खुदा हैं।’
वहम से बड़ा जहर लाइफ में और कोई नहीं है। इस वहम ने उनका डाउनफॉल कर दिया। उनके तौर तरीके, उनका एटीट्यूड… सब चीजों को बदल दिया। मैं प्रार्थना करता हूं कि कोई चीची भैया को इससे बाहर निकाले और दमदार रोल दे। वो एंटरटेनमेंट के खुदा हैं। गोविंदा के डाउनफॉल पर अश्विन कौशल बोले
‘गोविंदा में कादर खान जिंदा, तथास्तु करके गए’ – अश्विन कौशल आगे बोले, ‘उनमें कादर खान जिंदा हैं। तथास्तु करके गए हैं इनको। वो उस मीडियम को जिंदा रखेंगे, सबको, सारे 90s के एक्टर्स को। लेकिन वहम से बड़ी और कोई चीज नहीं है। एक सर्टेन लेवल तक ठीक रहता है।’ गोविंदा और कादर खान की जोड़ी 90 के दशक में खूब हिट थी। दोनों ने साथ में दर्जनों हिट फिल्में दीं, जिनमें ‘राजा बाबू’, ‘दूल्हे राजा’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘राजा बाबू’ और ‘हसीना मान जाएगी’ जैसे नाम शामिल हैं।
चीची भैया में कादर खान जिंदा हैं। तथास्तु करके गए हैं इनको। वो उस मीडियम को जिंदा रखेंगे, सबको, सारे 90s के एक्टर्स को। लेकिन वहम से बड़ी और कोई चीज नहीं है।
‘लोगों का काम तो कहना है, राजेश खन्ना के लिए भी कहा था’ – अश्विन कौशल ने बताया कि जिस तरह लोग राजेश खन्ना के बारे में बाते बनाते थे, उसी तरह गोविंदा के बारे में भी बनाते हैं, पर सच यही है कि काका जैसा स्टारडम किसी ने नहीं देखा। हालांकि, गोविंदा ऐसा स्टारडम जरूर देख सकते थे। वह बोले, ‘रही बात लोगों के कहने की, तो लोगों का काम है कहना। वो तो ग्रेट राजेश खन्ना के बारे में भी कहते थे। यही कि राजेश खन्ना ने अपना सारा ये कर दिया, वो कर दिया। अभी खत्म हो गया, ये हो गया…अरे ठीक है। अब राजेश खन्ना, काका जैसा स्टारडम ना जिंदगी में है और ना कभी होगा। अमिताभ बच्चन ने भी नहीं देखा ये स्टारडम। ऊपर आका, तो नीचे काका…बोलते थे ना?’
गोविंदा ने क्यों नहीं देख पाए राजेश खन्ना जैसा स्टारडम? – यह पूछे जाने पर कि गोविंदा क्यों ऐसा स्टारडम नहीं देख पाए? इस बारे में अश्विन कौशल ने कहा, ‘मैंने बोला ना वहम, कारनामे…एक तो हमारी इंडस्ट्री, मेरे ख्याल से, 100 में से सिर्फ 1% लोग किसी का अच्छा चाहते हैं। बाकी 90% को चेक मिलता है तो…चीची भैया अगर आज चाहे ना तो कल सुपरस्टार वाला अपना खिताब वापस ले सकते हैं। ये मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं।’
गोविंदा चीजें प्रिडिक्ट करते थे, सेट पर नहीं आते थे, लगता था टाइम खराब है – अश्विन कौशल ने बताया कि गोविंदा से लोग जलते थे और वह खुद भी चीजें प्रिडिक्ट करते थे, जिस बारे में उन्होंने सुना था। इस कारण वह कभी-कभी सेट पर भी नहीं आते थे। अश्विन बोले, ‘100% आदमी जलते होंगे। सुपरस्टार्स भी 101% जलते होंगे। उस समय जलते थे। बस यही वहम की वजह से। अश्विन ने यह भी बताया कि गोविंदा कभी-कभी चीजें प्रिडिक्ट करते थे, और उनके हिसाब से चलते थे। वह बोले, ‘ऐसी चीजें कभी-कभी होती थीं। जैसे आज योग नहीं है बाहर आने का। आज यह योग नहीं है। तो वो कभी-कभी सेट पर भी नहीं आते थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि टाइम खराब है। इसलिए मैं सेट पर आऊंगा नहीं।’
गोविंदा का स्टारडम और डाउनफॉल, 7 साल से नहीं आई फिल्म – गोविंदा की बात करें, तो 90 के दशक में उनका खूब जलवा था और दर्जनों हिट फिल्में दी थीं। वह एक साथ कई-कई फिल्मों की शुटिंग करते थे। फिल्ममेकर्स ही उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए लाइन लगाए खड़े रहते थे। पर धीरे-धीरे गोविंदा का करियर ढलने लगा और अब वह कमबैक की कोशिश कर रहे हैं, तो भी वापसी नहीं हो पा रही है। गोविंदा की पिछली फिल्म ‘रंगीला राजा’ थी, जो 2019 में आई थी। यह फिल्म फ्लॉप रही और तबसे एक्टर किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं।