
हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज ‘हैरी पॉटर’ में हैग्रिड की अहम भूमिका निभाने वाले मशहूर स्कॉटिश अभिनेता रॉबी कोलट्रन का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार होने के कारण अस्तपाल में उनका इलाज चल रहा था जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
हैरी पॉटर के इलावा वह अन्य कई सीरिज में भी दिखाई दिए थे। उनकी एजेंट बेलिंडा राइट ने पुष्टि की कि अभिनेता की मृत्यु स्कॉटलैंड में फल्किर्क के पास अस्पताल में हुई। उन्होंने कोलट्रन को एक “अद्वितीय प्रतिभा” का धनी बताया। हैग्रिड के रूप में उनकी भूमिका को जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि वह “दुनिया भर में बच्चों और वयस्कों के बीच सम्मान से याद किए जाएंगे।”
Home / Entertainment / फिल्म सीरीज ‘हैरी पॉटर’ के ‘Hagrid’ नहीं रहे, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website