
हॉलीवुड फिल्म “बार्बी” ने तीन सप्ताह में दुनियाभर में एक अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई की है। इसके साथ ही यह किसी महिला निर्देशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म की निर्देशक ग्रेटा गर्विंग हैं। उन्होंने पेटी जेनकिंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिनकी फिल्म “वंडर वुमन” इस मामले में अब तक सबसे आगे थी।
“वंडर वुमन” ने दुनियाभर में कुल 82.18 करोड़ अमेरिकी डॉलर की कमाई की थी। एक आकलन के अनुसार “बार्बी” ने इस सप्ताहांत 5 करोड़ 30 लाख अमेरिकी डॉलर की कमाई की। मार्गोट रोबी अभिनीत और निर्मित फिल्म तीन सप्ताह से शीर्ष पर काबिज है। बॉक्स ऑफिस के आधुनिक इतिहास में केवल 53 फिल्म ही एक अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई कर पाई हैं।
Home / Entertainment / हॉलीवुड फिल्म ‘बार्बी’ ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 3 सप्ताह में कमाए 1 अरब अमेरिकी डॉलर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website